होम » India » *खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के 11वें दिन जिले के समस्त शासकीय कार्यालय में साइबर सुरक्षा का दिया गया संदेश*

*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के 11वें दिन जिले के समस्त शासकीय कार्यालय में साइबर सुरक्षा का दिया गया संदेश*

*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के 11वें दिन जिले के समस्त शासकीय कार्यालय में साइबर सुरक्षा का दिया गया संदेश*

जिला– खंडवा

मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत जिले में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। अभियान के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं।

इस क्रम मे खंडवा पुलिस द्वारा आज:-

शहर अनुभाग मे:-

*थाना कोतवाली* द्वारा 03 स्कूलों आनन्दम विध्या निकेतन स्कूल, पी.एम. श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विध्यालय सुरजकुण्ड, बडगांव गुर्जर हाईर सेकंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षकगण को जागरूक किया गया।

*थाना मोघटरोड* द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षकगण को जागरूक किया गया।

*थाना पदमनगर* द्वारा जनता स्कूल सिंघाड तलाई खण्डवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर छात्र/छात्राओं, शिक्षकगण को जागरूक किया गया।

मुख्यालय अनुभाग मे:-

*थाना पंधाना* द्वारा कार्यालय जनपद पंधाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित शासकीय कर्मचारियों को सायबर हायजीन के संबंध में जागरूक किया गया।

*थाना छैगांव माखन* द्वारा कार्यालय जनपद पंचायत ग्राम छैगांवमाखन, लोकसेवा केन्द्र ग्राम छैगांवमाखन, सामुहिक स्वास्थ केन्द्र ग्राम छैगांव माएखन, सी.एम.राइज स्कूल ग्राम छैगांवमाखन, शासकीय हाईस्कूल ग्राम बरुड, शासकीय हाइस्कूल ग्राम बिलनखेडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित शासकीय कर्मचारियों छात्र छात्रओं को सायबर हायजीन के संबंध में जागरूक किया गया।

*थाना पिपलोद* द्वारा कार्यालय ग्राम पंचायत ग्राम रामपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित शासकीय कर्मचारियों छात्र छात्रओं को सायबर हायजीन के संबंध में जागरूक किया गया।

*थाना जावर* द्वारा जामली सैय्यद शासकीय स्कूल, पीपलकोटा , अमलपुरा शासकीय स्कूल, सीएमराईज स्कूल ग्राम जावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित शासकीय कर्मचारियों छात्र छात्रओं को सायबर हायजीन के संबंध में जागरूक किया गया।

मुंदी अनुभाग द्वारा:-

*थाना मूंदी* द्वारा कन्या शाला स्कूल मूंदी, नूतन स्कूल बीड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित शासकीय कर्मचारियों छात्र छात्रओं को सायबर हायजीन के संबंध में जागरूक किया गया।

*थाना मान्धाता* द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोगावा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित शासकीय कर्मचारियों छात्र छात्रओं को सायबर हायजीन के संबंध में जागरूक किया गया।

*थाना नर्मदानगर* द्वारा कार्यालय ग्राम पंचायत नर्मदानगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित शासकीय कर्मचारियों को सायबर हायजीन के संबंध में जागरूक किया गया।

*थाना धनगांव* द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय धनगांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित छात्र छात्रओं को सायबर हायजीन के संबंध में जागरूक किया गया।

हरसूद अनुभाग मे:-

*थाना हरसूद* टीम द्वारा हाई स्कूल बरूड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित शासकीय कर्मचारियों छात्र छात्रओं को सायबर हायजीन के संबंध में जागरूक किया गया।

*थाना खालवा* द्वारा शासकीय उच्चतर विघालय खालवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित शासकीय कर्मचारियों छात्र छात्रओं को सायबर हायजीन के संबंध में जागरूक किया गया।

*थाना किल्लोद* द्वारा जनपद कार्यालय किल्लोद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित शासकीय कर्मचारियों को सायबर हायजीन के संबंध में जागरूक किया गया।

अभियान के 11वें दिन जिले के नगर निकाय, न्यायालय एवं अन्य शासकीय विभागों में साइबर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा क्षेत्रवासियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बिजली बिल, पार्सल डिलीवरी, बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

खंडवा पुलिस की अपील:- यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी अथवा संदिग्ध डिजिटल गतिविधि होती है, तो बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जय हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा को लेकर खंडवा नगर और जिले के गांव-गांव में उत्साह
अगली खबर (Next) »
हंथिया में आज भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन, जुटेंगे प्रदेश और जिले के दिग्गज नेता।
हंथिया में आज भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन, जुटेंगे प्रदेश और जिले के दिग्गज नेता।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)