होम » India » हंथिया में आज भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन, जुटेंगे प्रदेश और जिले के दिग्गज नेता।

हंथिया में आज भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन, जुटेंगे प्रदेश और जिले के दिग्गज नेता।

हंथिया में आज भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन, जुटेंगे प्रदेश और जिले के दिग्गज नेता।

हंथिया में आज भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन, जुटेंगे प्रदेश और जिले के दिग्गज नेता।

संगठन पर्व सदस्यता अभियान के सफल आयोजन के पश्चात होगा कार्यकर्ता महाकुंभ।

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 के सफल आयोजन के पश्चात भाजपा जिला खंडवा द्वारा आज  हथिया बाबा मे सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को कार्यकर्ताओं के ‘महाकुंभ महोत्सव’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन मे सम्मेलन का आयोजन रविवार को प्रातः 11 बजे से हथिया बाबा, नेतांगांव (मांधाता विधानसभा) में होगा। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के लिए आयोजन किया गया हें।

वरिष्ठ नेताओं की रहेगी मौजूदगी

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की सम्मेलन में भाजपा संगठन और सरकार के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला प्रभारी अंबाराम कराड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा विधायक कंचन तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता अमर यादव तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

जिलेभर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रण

सम्मेलन में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ समिति के सक्रिय सदस्य तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, संतोष सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

सुनील जैन ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना, सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान करना तथा आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति पर चर्चा करना है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के 11वें दिन जिले के समस्त शासकीय कार्यालय में साइबर सुरक्षा का दिया गया संदेश*
अगली खबर (Next) »
जिला मुख्यालय डिंडोरी में फल-फूल रहा सट्टे का काला कारोबार, युवा पीढ़ी गर्त में
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)