होम » India » बेंगलुरु में आयोजित ‘एकत्व 2026’ समारोह में आरती जैन ने संभाला जिला अध्यक्ष का दायित्व।

बेंगलुरु में आयोजित ‘एकत्व 2026’ समारोह में आरती जैन ने संभाला जिला अध्यक्ष का दायित्व।

बेंगलुरु में आयोजित ‘एकत्व 2026’ समारोह में आरती जैन ने संभाला जिला अध्यक्ष का दायित्व।

खंडवा। विगत दिनों बेंगलुरु में आयोजित एकत्व (EKATVA) एसोसिएशन ऑफ इनर व्हील क्लब्स इन इंडिया के 51वें इंस्टॉलेशन समारोह में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की नई जिला अध्यक्ष (District Chairman) के रूप में आरती विपुल जैन ने पदभार ग्रहण किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस भव्य समारोह में एसोसिएशन अध्यक्ष 2026-27 विनुता हरिश एवं उनकी टीम का पदस्थापन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए इनर व्हील पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।
आरती जैन ने इस अवसर पर कहा कि यह उनके लिए गौरव, विनम्रता एवं जिम्मेदारी का क्षण है। उन्होंने संगठन के प्रति समर्पण, सेवा एवं नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, आत्मीय आतिथ्य एवं सफल आयोजन के लिए डिस्ट्रिक्ट 319, संयोजक पीएपी शैलजा भट्ट, सह-संयोजक पीडीसी सुमा रवि एवं संपूर्ण आयोजन समिति की सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद तेजस्वी सूर्या की प्रेरणादायक उपस्थिति भी विशेष आकर्षण रही।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा सरकार और सांसद श्री पाटिल किसानो की समस्या का करते हैं निराकरण।
अगली खबर (Next) »
राज्यसभा चुनाव में कथित धांधली के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)