होम » India » पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा सरकार और सांसद श्री पाटिल किसानो की समस्या का करते हैं निराकरण।

पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा सरकार और सांसद श्री पाटिल किसानो की समस्या का करते हैं निराकरण।

पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा सरकार और सांसद श्री पाटिल किसानो की समस्या का करते हैं निराकरण।

उद्यानिकी एवं सब्जी के लिए किसानों को कम दरों पर सांसद श्री पाटिल ने उपलब्ध कराये हजारों बांस।

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के पदाधिकारी ने सांसद का माना आभार।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। भाजपा की सरकार सदैव किसानों के साथ रही है उनके दुख दर्द के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार कटिबध है। भाजपा की सरकार के साथ ही खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी पूरे संसदीय क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए उपलब्ध रहते हुए तत्काल उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं, पूरे खंडवा संसदीय क्षेत्र में जहां भी सुखा बाढ़, अती वृष्टि होने पर तत्काल जिला प्रशासन से सर्वे कराकर किसानों को राहत पहुंचाते हैं, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अन्नदाता किसानों के लिए सदैव तत्पर होकर कार्य कर रहे हैं, किसानों के खेत में उद्यानिकी सब्जी के लिए किसानों को बांस की आवश्यकता होती है, बांसों की व्यवस्था के लिए किसानों को तकलीफ ना हो इस हेतु विगत दिनों दिशा की बैठक के साथ कुछ दिन पूर्व वन मंडल अधिकारी को भी पत्र के माध्यम से किसानों को पर्याप्त मात्रा में कम दरों पर बांस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, बांस के टुकड़े जिससे किसानों की उद्यानिकी खेती होती हैं, बहुत ज्वलंत समस्या थी जिसका निराकरण हुआ, और वन विभाग द्वारा किसानों को त्वरित समाधान कराते हुए किसानों को लगभग पचास हजार बांस के टुकड़े कम से कम दर पर उपलब्ध कराए गए , दो मीटर का बांस 6. 60 पैसे एवं 1 मीटर बांस 3.30 पैसे मे उपलब्ध कराया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस समस्या का सांसद श्री पाटिल ने तत्काल निराकरण करवाकर खेती किसानी के लिए बांस उपलब्ध करवाये। इस समस्या के निराकरण के लिए भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सांसद कार्यालय पर पहुंचकर सांसद श्री पाटिल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिलीप पाटिल को आभार पत्र सोंपा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया पौधारोपण एवं माल्यार्पण।
अगली खबर (Next) »
बेंगलुरु में आयोजित ‘एकत्व 2026’ समारोह में आरती जैन ने संभाला जिला अध्यक्ष का दायित्व।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)