⚡ बड़ी खबरें
• श्री महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस पर हुआ ध्वज पूजन एवं माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन ध्वज स्थापित कर, कन्या पूजन के साथ कुबेर पोटली बनाई।• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई।*• कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतर्क निगरानी*• पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के उठावने में शामिल हुवे जिला अध्यक्ष,सांसद, महापौर,विधायक।• धनतेरस पर विट्ठल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, काकड़ा आरती में शामिल होकर किया भगवान का दर्शन।
होम » India » वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर खंडवा पहुंचे कांग्रेस के एआईसीसी पर्यवेक्षक अमीन पटेल और उषा नायडू

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर खंडवा पहुंचे कांग्रेस के एआईसीसी पर्यवेक्षक अमीन पटेल और उषा नायडू

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर खंडवा पहुंचे कांग्रेस के एआईसीसी पर्यवेक्षक अमीन पटेल और उषा नायडू

हम आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहे हैं, राहुल गांधी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं “अमीन पटेल”

जिस तरह उस दौर में महात्मा गांधी को याद किया जाता था, उसी तरह आज के नए भारत में राहुल गांधी को याद किया जाएगा “अमीन पटेल”

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी विशाल रैली, मतदाता सूची से नाम काटने का लगाया आरोप

खंडवा/
सोमवार को कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस की एआईसीसी वरिष्ठ सचिव एवं सह-प्रभारी उषा नायडू और महाराष्ट्र विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष व एआईसीसी पर्यवेक्षक अमीन पटेल खंडवा पहुंचे। जिला।कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि गांधी भवन में दोपहर 2:30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एवं प्रतिभा रघुवंशी ने दोनों अतिथियों का शाल एवं माला से स्वागत किया।इसके बाद आयोजित बैठक में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक से पहले कांग्रेसजनों ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। बैठक के बाद अमीन पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर भाजपा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।
अमीन पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। मध्य प्रदेश सहित खंडवा से भी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक में रणनीति बनाई गई।

“ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग”
पटेल ने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम काटे जा रहे हैं और अलग-अलग स्थानों पर इसके अलग-अलग तरीके सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के अनुकूल मतदाता सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग करते हुए एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की बात कही। पटेल ने दावा किया कि एसआईआर के तहत फॉर्म भरकर जमा करने वाले कुछ लोगों को भी मतदाता सूची में मृत घोषित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के आरोपों में तथ्य नहीं हैं, तो निर्वाचन आयोग को सामने आकर सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामलों की पारदर्शी जांच और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई।

“एक महीने तक गांव-गांव चलेगा अभियान”
अमीन पटेल ने बताया कि दिल्ली की रैली के बाद कांग्रेस एक महीने तक मंडल, ब्लॉक, विधानसभा और संसदीय क्षेत्र स्तर पर अभियान चलाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता चौपालों पर पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे तथा मतदाता सूची से नाम कटने के मामलों में प्रभावित लोगों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक नागरिक को उसके मताधिकार का लाभ मिले, इसके लिए पार्टी दस्तावेजों के साथ लोगों की समस्याएं उठाएगी।
पटेल ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का उद्देश्य मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के माध्यम से इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।

“हम आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहे हैं, राहुल गांधी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं”
अमीन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के समय उनके नाना स्वतंत्रता संग्राम में शामिल थे। आज हम आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मेरी दादी, मेरी नानी, मेरे दादा, मेरे नाना और मेरे अब्बा उस दौर के गवाह रहे हैं। वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन हुआ और 1947 में आधी रात को देश आजाद हुआ। उस समय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को संबोधित किया था। आजादी हमें विरासत में मिली है और हम अपने बच्चों को भी आज के इस ऐतिहासिक दौर की विरासत दे रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि जब नया इतिहास लिखा जाएगा, तब आज के इस दौर को भी याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चले थे। उस समय उन्होंने राहुल गांधी से कहा था कि दिन बदलेंगे और यह सरकार जाएगी, इसमें कोई दो राय नहीं है।
पटेल ने कहा, “जिस तरह उस दौर में महात्मा गांधी को याद किया जाता था, उसी तरह आज के नए भारत में राहुल गांधी को याद किया जाएगा। महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी और आज राहुल गांधी देश को मौजूदा परिस्थितियों से मुक्ति दिलाने तथा संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। आज सरकार देश के संविधान को किनारे करने का काम कर रही है, जबकि राहुल गांधी संविधान का सम्मान करने और उसकी रक्षा करने का काम कर रहे हैं। देश में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है।अमीन पटेल ने कहा कि वर्ष 1942 में महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा दिया था और वर्ष 1947 में देश को आजादी मिली। उसी तरह राहुल गांधी ने कुछ वर्ष पहले ‘भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो’ का संदेश दिया और अब ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का नारा दिया है।उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2029 में सत्ता परिवर्तन होगा और उस दिन जीत लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा करने वालों की होगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की जीत होगी।
श्री पटेल ने एसआईआर में खंडवा जिले बेहतर कार्य करने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय उत्तमपाल सिंह एवं प्रतिभा रघुवंशी की तारीफ करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी एवं खंडवा जिला प्रभारी सुश्री उषा नायडू, उत्तमपाल सिंह,प्रतिभा रघुवंशी,विभा पटेल ने भी उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी विभा पटेल,मान्धाता विधानसभा प्रभारी सोहगमल विश्नोई,डॉ मुनीश मिश्रा, रियाज हुसैन,अवधेश सिसोदिया,सुनील। सकरगाये,सलीम पटेल,कुंदन मालवीय,रुपाली बारे,हेमलता पालीवाल,रचना तिवारी,धर्मेन्द्र सिंह राठौर,विकास व्यास,विशाल जैन,इमरान गौरी,संजीव पटेल,केदार पाटीदार,नादान सिंह,दिनेश पवार,गिरवर सिंह राजपूत,बसंत पवार,सरोज बघेल,रघुवीर सिंह,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रसजन मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन विशाल जैन एवं धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने किया एवं आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव पटेल ने माना।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
श्री दादाजी धाम स्थित दक्षिणमुखी माँ भद्रकाली मंदिर में विशाल समरसता भंडारे का भव्य आयोजन*
श्री दादाजी धाम स्थित दक्षिणमुखी माँ भद्रकाली मंदिर में विशाल समरसता भंडारे का भव्य आयोजन*
अगली खबर (Next) »
शरद पूर्णिमा पर डॉ. कुंवर विजय शाह ने संत सिंगाजी महाराज के दर्शन कर ई-वाहन भेंट किया।
शरद पूर्णिमा पर डॉ. कुंवर विजय शाह ने संत सिंगाजी महाराज के दर्शन कर ई-वाहन भेंट किया।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)