⚡ बड़ी खबरें
• श्री महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस पर हुआ ध्वज पूजन एवं माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन ध्वज स्थापित कर, कन्या पूजन के साथ कुबेर पोटली बनाई।• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई।*• कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतर्क निगरानी*• पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के उठावने में शामिल हुवे जिला अध्यक्ष,सांसद, महापौर,विधायक।• धनतेरस पर विट्ठल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, काकड़ा आरती में शामिल होकर किया भगवान का दर्शन।
होम » India » पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई।*

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई।*

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई।*

*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई।*
*थाना पंधाना पुलिस ने कपास के खेत में अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 80 पौधे वजन करीब 1 क्विंटल 46 किलोग्राम किये जप्त, अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये*

*कार्यवाही का विवरण*

पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक श्री राजकुमार राठौर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

दिनांक 06.11.2026 को थाना पंधाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वन ग्राम कोकरिया में एक व्यक्ति द्वारा अपने कपास के खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी **फूलसिंह पिता मालसिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम काकरिया** के कपास के खेत से गांजे के कुल 80 पौधे जप्त किए। जप्त गांजे के पौधों का कुल वजन लगभग 1 क्विंटल 46 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना पंधाना में अपराध क्रमांक 530/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार राठौर, उनि श्री राजेन्द्र सोलंकी, सउनि श्री अमर सिंह जमरे, सउनि श्री किरण कोचुरे, आरक्षक 03 यशवंत, आरक्षक 767 युवराज, आरक्षक 505 नितिन पिंगले, आरक्षक 154 अनिल तोमर एवं महिला आरक्षक 169 तृप्ति तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।
कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।
अगली खबर (Next) »
श्री महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस पर हुआ ध्वज पूजन एवं माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन ध्वज स्थापित कर, कन्या पूजन के साथ कुबेर पोटली बनाई।
श्री महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस पर हुआ ध्वज पूजन एवं माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन ध्वज स्थापित कर, कन्या पूजन के साथ कुबेर पोटली बनाई।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)