श्री महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस पर हुआ ध्वज पूजन एवं माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन ध्वज स्थापित कर, कन्या पूजन के साथ कुबेर पोटली बनाई।
खण्डवा- लाल चौकी स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में छह दिवसीय दीपावली पर्व का शुभारंभ धनतेरस को ध्वज पूजन से हुआ। धन त्रयोदशी को प्रात: 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे कांकडा आरती, विशेष पूजन श्रृंगार आरती 8 बजे , 10 बजे विशेष पूजन, 11 बजे ध्वज पूजन होने के बाद मंदिर के शिखर पर स्थापित किया गया। वर्ष में दो बार मंदिर के शिखर पर ध्वज लगाया जाता है।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि धनतेरस के दिन पूजन आरती के बाद कन्या पूजन भी किया गया। 12 बजे नैवेद्य आरती, शाम 6 बजे धनवतंरी पूजन सहित धन के देवता कुबेर का आव्हान के साथ ही कुबेर का विशेष पूजन, कुबेर पोटली बनाई गई । सांयकाल पांच पंडितों द्वारा श्रीसूक्त, लक्ष्मी सूक्त का १०८ बार पाठ किया गया। ध्वजा पूजन में १०८ ओंकारनंद जी महाराज गुरूगादी ब्रह्मगीर, विधायक कंचन मुकेश तनवे, अध्यक्ष सुभाष खण्डेलवाल, सचिव राकेश झंवर, मधुकांता खण्डेलवाल, गुरमीतसिंह उबेजा, अखिलेश गुप्ता, दीपक पालीवाल, संतोष यादव, सजय शुक्ला, अलकेश गुप्ता, शरद खण्डेलवाल, मंगलेश उपाध्याय, शैलेष पालीवाल, आनंद गुप्ता, दीपेश राठौर, आनंद गुप्ता ने विधि विधान से ध्वज पूजन किया ।
इस मौके पर श्री ओंकारनंद जी महाराज एवं अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल, सचिव राकेश झंवर, पंडित बसंत महोदय द्वारा किया गया, इस अवसर पर ओमकारनंद जी महाराज ने नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
हमारा प्रदेश समृद्धिशाली हो तथा खुशहाली हो, साथ ही खण्डवा नगर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो तथा मां लक्ष्मी सभी पर कृपा करें, ऐसी माता लक्ष्मी से कामना की।
ट्रस्टी शैलेष पालीवाल ने बताया कि 7 नवम्बर रूप चौदस श्री हनुमान जयंती को प्रातः 5.30 बजे मंगला आरती, 6 बजे कांकडा आरती, विशेष पूजन श्रृंगार आरती 8 बजे, 9 बजे यम दीपदान, 12 बजे नैवेद्य आरती, विशेष पुजन रात्रि 8 बजे तथा 10 बजे शयन आरती होगी।
