पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के उठावने में शामिल हुवे जिला अध्यक्ष,सांसद, महापौर,विधायक।

जैत पहुंचकर स्वर्गीय काशीबाई चौहान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि**
खंडवा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशीबाई चौहान के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा (उठावना) में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, खंडवा महापौर अमृता अमर यादव शामिल हुईं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्री तोमर, सांसद श्री पाटिल, महापौर एवं विधायक ने शिवराज सिंह चौहान के निज ग्राम जैत स्थित निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय काशीबाई चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त चौहान परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
