⚡ बड़ी खबरें
• कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतर्क निगरानी*• पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के उठावने में शामिल हुवे जिला अध्यक्ष,सांसद, महापौर,विधायक।• धनतेरस पर विट्ठल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, काकड़ा आरती में शामिल होकर किया भगवान का दर्शन।• स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का कानूनी अधिकार, विधायक छाया मोरे ने वितरित की रजिस्ट्रियां।• अविश्वास प्रस्ताव स्थगित होने पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, बोली- हार के डर से लोकतंत्र की प्रक्रिया रोकी
होम » India » स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का कानूनी अधिकार, विधायक छाया मोरे ने वितरित की रजिस्ट्रियां।

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का कानूनी अधिकार, विधायक छाया मोरे ने वितरित की रजिस्ट्रियां।

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का कानूनी अधिकार, विधायक छाया मोरे ने वितरित की रजिस्ट्रियां।

धनतेरस पर डापक्या के ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात, अब मकान के मालिकाना हक के साथ बैंक से ऋण लेने और आर्थिक आत्मनिर्भरता का भी खुलेगा रास्ता।

खंडवा/पंधाना। धनतेरस का पर्व पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डापक्या और ग्राम पंचायत मांडवा के हितग्राहियों के लिए विशेष खुशियां लेकर आया। शुक्रवार को धनत्रयोदशी के पावन अवसर पर स्वामित्व योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को उनके मकान और भूखंड की स्वामित्व रजिस्ट्रियां वितरित की गईं। वर्षों से अपने मकानों में निवास कर रहे ग्रामीणों को अब संपत्ति का वैधानिक मालिकाना अधिकार मिलने से उनके चेहरों पर खुशी नजर आई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पंधाना विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता छाया मोरे ने हितग्राहियों को स्वामित्व रजिस्ट्रियों का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्याम गंगराडे, मंडल अध्यक्ष फकीरचंद कुशवाह, एसडीएम पंधाना दिनेश सावले सहित तहसीलदार, पटवारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक छाया मोरे ने स्वामित्व योजना को ग्रामीण परिवारों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि संपत्ति का कानूनी अधिकार मिलने से ग्रामीणों को न केवल अपने मकान और भूखंड पर मालिकाना हक मिलेगा, बल्कि भविष्य में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

**अब संपत्ति बनेगी आर्थिक मजबूती का आधार**

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्वामित्व रजिस्ट्री मिलने से ग्रामीणों के लिए अपनी संपत्ति का उपयोग आर्थिक जरूरतों के लिए करना आसान होगा। अब वे अपने मकान या भूखंड के वैधानिक दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार बैंक से ऋण प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। इससे मकान निर्माण, मरम्मत और स्वरोजगार जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

हितग्राहियों ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि अब तक वे अपने मकानों में वर्षों से रह रहे थे, लेकिन उनके पास मालिकाना हक का पुख्ता दस्तावेज नहीं था। स्वामित्व रजिस्ट्री मिलने से उन्हें अपनी संपत्ति पर कानूनी अधिकार मिला है। इससे भविष्य में बैंक से ऋण लेने और संपत्ति से जुड़े अन्य कार्यों में भी सुविधा होगी।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्वामित्व योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति का कानूनी अधिकार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना ग्रामीणों को संपत्ति का मालिकाना हक देने के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का आधार भी तैयार कर रही है। धनतेरस के अवसर पर रजिस्ट्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के लिए यह सौगात लंबे समय तक यादगार रहेगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अविश्वास प्रस्ताव स्थगित होने पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, बोली- हार के डर से लोकतंत्र की प्रक्रिया रोकी
अविश्वास प्रस्ताव स्थगित होने पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, बोली- हार के डर से लोकतंत्र की प्रक्रिया रोकी
अगली खबर (Next) »
धनतेरस पर विट्ठल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, काकड़ा आरती में शामिल होकर किया भगवान का दर्शन।
धनतेरस पर विट्ठल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, काकड़ा आरती में शामिल होकर किया भगवान का दर्शन।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)