⚡ बड़ी खबरें
• कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतर्क निगरानी*• पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के उठावने में शामिल हुवे जिला अध्यक्ष,सांसद, महापौर,विधायक।• धनतेरस पर विट्ठल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, काकड़ा आरती में शामिल होकर किया भगवान का दर्शन।• स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का कानूनी अधिकार, विधायक छाया मोरे ने वितरित की रजिस्ट्रियां।• अविश्वास प्रस्ताव स्थगित होने पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, बोली- हार के डर से लोकतंत्र की प्रक्रिया रोकी
होम » India » कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।

कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।

कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।

अरुण बोरले अध्यक्ष एवं प्रकाश सपकाले महामंत्री नियुक्त।

खंडवा । भारत तिब्बत समन्वय संघ, जिला खंडवा की बैठक प्रांत उपाध्यक्ष रामचंद्र मौर्य एवं प्रांत महामंत्री बलराज नवानी की उपस्थिति में संपन्न हुई । इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत तिब्बत समन्वय संघ की पूर्व निमाड़ जिला खंडवा की नवीन इकाई का गठन भी किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नवीन गठन इकाई में अरुण कुमार बोरले को अध्यक्ष एवं प्रकाश सपकाले को महामंत्री के पद पर मनोनयन किया गया। जिला उपाध्यक्ष रमेश चौधरी, मनोज यादव, जगदीश सिटोके, प्रचार मंत्री वेद प्रकाश शर्मा (वेदु), सहमंत्री दिनेश चौकसे बंटी, कार्य कारिणी में विनायक राव दराड़े, भोला सिंह एवं रिटायर्ड डीएसपी देवकी नंदन राजावत को संयोजक मनोनीत किया गया। सुनील जैन ने बताया इस अवसर पर उपस्थित भारत तिब्बत समन्वय संघ के कार्य कर्ताओं, सदस्यों ने जिला इकाई में नव नियुक्त समस्त पदाधिकारियों को बधाईयां देते हुए भगवान भोलेनाथ जी के मूल स्थान कैलाश मानसरोवर (तिब्बत) की चीन से मुक्ति का संकल्प लिया। इकाई के प्रचार मंत्री वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में आगामी समय में भारत तिब्बत समन्वय संघ के केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र प्रताप सिंह (लखनऊ) के खंडवा प्रवास को लेकर भी चर्चा की एवं कार्यक्रम को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतर्क निगरानी*
दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतर्क निगरानी*
WhatsApp होमपेज →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)