*जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा शहर खण्डवा के आईटीआई मैदान पर लगे फटाका बाजार का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।*
*व्यापारियों से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों एवं दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
खंडवा//
आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी मोघट रोड श्री विकास खिची एवं अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खण्डवा शहर के आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का पैदल भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा बाजारों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की गई। साथ ही व्यापारियों एवं दुकानदारों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों एवं दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
*खण्डवा पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु लगातार सतर्कता बरती जा रही है।*
