⚡ बड़ी खबरें
• कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतर्क निगरानी*• पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के उठावने में शामिल हुवे जिला अध्यक्ष,सांसद, महापौर,विधायक।• धनतेरस पर विट्ठल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, काकड़ा आरती में शामिल होकर किया भगवान का दर्शन।• स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का कानूनी अधिकार, विधायक छाया मोरे ने वितरित की रजिस्ट्रियां।• अविश्वास प्रस्ताव स्थगित होने पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, बोली- हार के डर से लोकतंत्र की प्रक्रिया रोकी
होम » India » मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना से ग्रामीणों को मिलेगा उनके घरों का मालिकाना हक विधायक कंचन मुकेश तनवे

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना से ग्रामीणों को मिलेगा उनके घरों का मालिकाना हक विधायक कंचन मुकेश तनवे

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना से ग्रामीणों को मिलेगा उनके घरों का मालिकाना हक विधायक कंचन मुकेश तनवे

गृह ग्राम धनोरा में आयोजित निःशुल्क रजिस्ट्री पंजीयन अभियान में हुईं शामिल, स्वयं भी करवाया अपनी रजिस्ट्री का पंजीयन
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे आज अपने गृह ग्राम धनोरा में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के निःशुल्क पंजीयन अभियान के तहत आयोजित रजिस्ट्री पंजीयन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए योजना के महत्व और इसके लाभों की जानकारी दी।
विधायक तनवे ने कहा कि वर्षों से ग्रामीण परिवार अपने घरों में निवास कर रहे थे, लेकिन उनके पास घर का वैधानिक मालिकाना हक दर्शाने वाले दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। ऐसे परिवारों की चिंता करते हुए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान से ग्रामीण परिवारों को उनके घरों का वैधानिक मालिकाना हक प्राप्त होगा। साथ ही भविष्य में बैंक ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने का मार्ग भी सुगम होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल से ग्रामीण परिवारों को वर्षों पुराना अधिकार मिल रहा है, जो उनके जीवन में आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करेगा।
ग्राम धनोरा में इस अभियान के अंतर्गत कुल 52 रजिस्ट्री पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक 38 रजिस्ट्रियां पूर्ण हो चुकी हैं। विधायक तनवे ने स्वयं भी अपनी रजिस्ट्री का पंजीयन करवाकर अभियान में सहभागिता की तथा ग्रामीणजनों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र पवार द्वारा किया गया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मुकेश तनवे,सतनाम सिंह होरा,तहसीलदार नितिन चौहान, नायब तहसीलदार विजय महाजन, राधेश्याम पवार, जनपद सदस्य संजय ओसवाल, सरपंच जयसिंह, , राहुल मेहता, दिनेश तनवे, प्रवीण तनवे, पटवारी अमित गंगराड़े, देवेंद्र मार्को, हरीश तनवे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस की गुण्डा/बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी, माह अक्टूबर 2026 में 03 आरोपी हुए जिलाबदर, 05 आरोपियों को कराया 1 वर्ष के लिए बाउंड ओव्हर, 05 बदमाशों की खुली गुण्डा फ़ाइल*
खण्डवा पुलिस की गुण्डा/बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी, माह अक्टूबर 2026 में 03 आरोपी हुए जिलाबदर, 05 आरोपियों को कराया 1 वर्ष के लिए बाउंड ओव्हर, 05 बदमाशों की खुली गुण्डा फ़ाइल*
अगली खबर (Next) »
*जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा शहर खण्डवा के आईटीआई मैदान पर लगे फटाका बाजार का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।*
*जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा शहर खण्डवा के आईटीआई मैदान पर लगे फटाका बाजार का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)