*दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतर्क निगरानी*
दीपावली पर्व के अवसर पर खण्डवा शहर के सभी प्रमुख बाजारों में अत्यधिक भीड़-भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर पूर्ण सजगता एवं सतर्कता के साथ मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा बाजारों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखी जा रही है, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में दीपावली पर्व की खरीदारी एवं उत्सव का आनंद ले सकें।

