शरद पूर्णिमा पर डॉ. कुंवर विजय शाह ने संत सिंगाजी महाराज के दर्शन कर ई-वाहन भेंट किया।

खंडवा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिंगाजी समाधि स्थल पर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने समाधि के दर्शन का लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने समाधि मंदिर में शुद्ध घी श्रीफल और प्रसादी भी चढ़ाई। उल्लेखनीय की संत सिंगाजी समाधि पर शरद पूर्णिमा पर मेला आयोजित होता है, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने संत श्री सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने निशान चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।
सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर मंत्री डॉ. शाह ने अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री देवी शाह की स्मृति में मंदिर परिसर को ई-वाहन भेंट किया। इस पहल का उद्देश्य मंदिर में आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना है। ई-वाहन की मदद से ऐसे श्रद्धालुओं को परिसर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
डॉ. शाह ने संत श्री सिंगाजी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे और जनसेवा के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली और आमजन के कल्याण की कामना भी की।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि संत सिंगाजी महाराज का समाधि स्थल निमाड़ क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए ई-वाहन की उपलब्धता को उपयोगी पहल माना जा रहा है।
