*श्री दादाजी धाम स्थित दक्षिणमुखी माँ भद्रकाली मंदिर में विशाल समरसता भंडारे का भव्य आयोजन*
*खंडवा।* पावन शारदीय नवरात्रि एवं शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती तथा संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री दादाजी धाम स्थित दक्षिणमुखी माँ भद्रकाली मंदिर प्रांगण में विशाल समरसता भंडारे का आयोजन किया गया।
माँ भद्रकाली मातारानी के दरबार में दुर्गा स्वरूप कन्याओं का विधि-विधान से पूजन एवं कन्या भोज के साथ आयोजित इस समरसता भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक भोजन प्रसादी ग्रहण की।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पधारी कन्याओं के चरण पखार कर उनका पूजन किया गया, चुनरी ओढ़ाई गई और ससम्मान भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया। भक्तों ने कन्या पूजन को नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक बताया।
*भजन संध्या ने बांधा समां*
आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक सतीश बॉथम आरती रावल ने श्री गणेश, भोले बाबा, और माता रानी के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। माँ के भजनों पर पूरा प्रांगण भक्तिमय हो उठा।
*सामाजिक समरसता पर उद्बोधन*
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख दिलीप सपकाले ने सामाजिक समरसता विषय पर उपस्थित मातृशक्ति एवं बंधुओं को उद्बोधित करते हुए
उन्होंने कहा कि न कोई ऊँचा न कोई नीचा, माँ भद्रकाली के दरबार में सब एक समान – यही है सामाजिक समरसता का सच्चा सम्मान। जात-पात, भेद-भाव भुलाकर हम सब एक हैं, हम सब भारत माता के लाल हैं ओर संत रविदास जी और महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन से समरसता की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
*ये रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक कंचन तनवे, मदन भाऊ ठाकरे, संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती आयोजन जिला टोली के संयोजक दिनेश पालीवाल, सह-संयोजक आशीष चटकेले, रामचंद्र मौर्य, जतिन पटेल, रामगोपाल शर्मा, लोकेन्द्र सिंह गौड़, समाजसेवी सुनील जैन, भोला यादव, सूरज मिश्रा, बंटी निघोट, प्रदीप शर्मा, मोहित शर्मा, संजय दुबे, रितेश चौहान, मंगलेश तोमर, गिरीश बजाज, मोहन काशिव, वासुदेव पंवार, मोहन कटारे, शिवांश ओझा, टिल्ला नायडे, चंद्रशेखर मिश्रा, राजेंद्र भार्गव, कल्लू यादव, अखिलेश परदेसी, सोनू वर्मा, गोपाल मिश्रा, जितेन्द्र ठेकेदार, विजय हिंडौन, गोपाल सेन, राकेश पटेल, चेतन यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तगण एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया।
