⚡ बड़ी खबरें
• श्री महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस पर हुआ ध्वज पूजन एवं माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन ध्वज स्थापित कर, कन्या पूजन के साथ कुबेर पोटली बनाई।• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई।*• कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतर्क निगरानी*• पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के उठावने में शामिल हुवे जिला अध्यक्ष,सांसद, महापौर,विधायक।• धनतेरस पर विट्ठल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, काकड़ा आरती में शामिल होकर किया भगवान का दर्शन।
होम » India » जेसीआई खंडवा का स्वर्ण जयंती महोत्सव ऐतिहासिक गरिमा के साथ संपन्न।

जेसीआई खंडवा का स्वर्ण जयंती महोत्सव ऐतिहासिक गरिमा के साथ संपन्न।

जेसीआई खंडवा का स्वर्ण जयंती महोत्सव ऐतिहासिक गरिमा के साथ संपन्न।

गौरवशाली 50 वर्षों की यात्रा के साक्षी बने जनप्रतिनिधि एवं जेसीआई के राष्ट्रीय पदाधिकारी।

पूर्व अध्यक्षों का हुआ सम्मान, समाजसेवा और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में जेसीआई के योगदान की सराहना।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। जेसीआई खंडवा के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य स्वर्ण जयंती महोत्सव ऐतिहासिक गरिमा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह में जनप्रतिनिधियों, जेसीआई के राष्ट्रीय एवं मंडल पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि ऐतिहासिक गरिमामय पूर्ण समारोह में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह , खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक कंचन मुकेश तनवे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जेसीआई परिवार से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. रविशंकर , राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत आचार्य , राष्ट्रीय अधिशासी उपाध्यक्ष कविता सोनी , मंडल अध्यक्ष अमृत शर्मा एवं मंडल उपाध्यक्ष सागर जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही।

समाज के लिए आवश्यक संस्था है जेसीआई – विजय शाह

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री विजय शाह ने कहा कि जेसीआई जैसी संस्थाएं समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सामाजिक कार्यों एवं युवा नेतृत्व के विकास में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि जेसीआई युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यों को बधाई दी। विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भी इस भव्य आयोजन के लिए क्लब के सभी पदाधिकारी को अपनी शुभकामना दी।

स्वर्णिम यात्रा के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जेसीआई खंडवा की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में अपना योगदान देने वाले पूर्व अध्यक्षों का सम्मान रहा।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष गोविंद झंवर, डी.पी. बंसल, महेंद्र हुमड़ का सम्मान किया गया।

स्वर्गीय रणजीत बक्शी का सम्मान उनके पोते साहिल ने ग्रहण किया। वहीं स्वर्गीय आनंद झंवर का सम्मान रंजना झंवर को प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, स्व. सुभाष माहेश्वरी, घनश्याम शाह, ब्रजेश शाह, रणवीर सिंह चावला, योगेन्द्र जोशी, सुधांशु बाहेती, चंचल गुप्ता, राजेश खत्री, धर्मेन्द्र बजाज, अनिल बाहेती,लक्ष्मीनारायण
बंसल, महेन्द्रपाल सिंह चावला, डॉ. दिनेश लोवंशी, मंगलेश शर्मा, रितेश चौहान, मनोज अग्रवाल, सिद्धार्थ मेहता, संजय दुबे, नागेश वालंजकर, अभिषेक अग्रवाल, विकास मित्तल, ज्योति वालंजकर, सुजाता मोरे एवं वर्तमान अध्यक्ष मनन सोनी के योगदान का सम्मान किया गया।
स्वागत भाषण अध्यक्ष मनन सोनी ने दिया, अनिल बाहेती ने माना आभार नागेश वालंजकर ने भी अपनी बात रखी।कार्यक्रम का संचालन हरप्रीत बग्गा एवं रणवीर सिंह चावला ने किया।
अंत में स्वर्ण जयंती उत्सव समिति के सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती ने सभी अतिथियों, पूर्व अध्यक्षों, जेसीआई परिवार, आयोजन समिति, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जेसीआई खंडवा का यह स्वर्ण जयंती महोत्सव केवल 50 वर्षों का उत्सव नहीं, बल्कि पांच दशकों की सेवा, समर्पण, संस्कार और नेतृत्व की गौरवशाली यात्रा का ऐतिहासिक उत्सव बन गया।
कार्यक्रम में अविनाश शुक्ला संजय गंगराड़े, विकास मित्तल प्रिंस जिंदल अनुज खंडेलवाल,सुजाता मोरे हेमंत मुदंडा ,अंशुल सैनी काविशेष सहयोग रहा,दोपहर में जूनियर जेसी आलोक सेठी,जुगल महेश्वरी,गोविंद शर्मा जेसीरेट स्मिता शाह,सीमा शाह,सरोज जैन,माया झंवर,रंजना झंवर,सुनीता बंसल,स्नेहल शाह का सम्मान किया।संस्थापक सदस्यों में
इंद्रजीत कुकरेजा,दिनेश गुप्ता, विमल दवे का सम्मान किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सद्भावना मंच ने मन्ना डे को उनके गानों के साथ याद किया*
सद्भावना मंच ने मन्ना डे को उनके गानों के साथ याद किया*
अगली खबर (Next) »
श्री दादाजी धाम स्थित दक्षिणमुखी माँ भद्रकाली मंदिर में विशाल समरसता भंडारे का भव्य आयोजन*
श्री दादाजी धाम स्थित दक्षिणमुखी माँ भद्रकाली मंदिर में विशाल समरसता भंडारे का भव्य आयोजन*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)