होम » India » दशहरे के पावन अवसर पर छोटे सरकार पहुंचे खंडवा, किए दादाजी के दर्शन, पूजन हवन।

दशहरे के पावन अवसर पर छोटे सरकार पहुंचे खंडवा, किए दादाजी के दर्शन, पूजन हवन।

दशहरे के पावन अवसर पर छोटे सरकार पहुंचे खंडवा, किए दादाजी के दर्शन, पूजन हवन।

दादाजी की इच्छा अनुसार मंदिर निर्माण चल रहा है, हम सब की भावना है 2030 की पूर्व मंदिर निर्माण हो, ,,छोटे सरकार,,

खंडवा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दादाजी भक्त छोटे सरकार दिल्ली, खेड़ी घाट होते हुए हेलीकॉप्टर से प्रातः 10:30 खंडवा हेलीपैड पहुंचे जहां उपस्थित जनों ने छोटे सरकार का स्वागत अभिनंदन किया। हेलीपैड से छोटे सरकार दादाजी धाम पहुंचे, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच छोटे सरकार ने श्रद्धालुओं के साथ बड़े दादाजी, छोटे दादा जी को चरण वंदन कर चादर पुष्पमाला पुष्प अर्पित कर छप्पन भोग नैवेद लगाया। साथ ही दादाजी महाराज का भव्य मंदिर जल्द बने एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना हेतु पंडितों के दुर्गा सप्तशती मंत्रों के उच्चारण के साथ धुनीमाई का पूजन कर आहुति पेश की चुनरी चढ़ाई, दर्शन करने के पश्चात छोटे सरकार हरिहर भवन पहुंचे जहां जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी को दशहरे की शुभकामना प्रेषित करते करते हुए छोटे सरकार ने कहा कि दादाजी महाराज की इच्छा के अनुरूप भव्य 84 खंबो का संगमरमर का मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, सभी दादाजी भक्त जनप्रतिनिधि निर्माण समिति मंदिर निर्माण को लेकर लगातार बैठक के माध्यम से मंदिर निर्माण को गति दे रहे है, हम सब की यह भावना है कि 2030 के पूर्व दादा जी का भव्य मंदिर बने यही हमारी दादाजी से प्रार्थना है। हरिहर भवन में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे,महापौर अमृता अमर यादव एवं अन्य श्रद्धालुओं ने छोटे सरकार को नमन कर मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की। महापौर अमृता यादव एवं विधायक कंचन तनवे ने सभी उपस्थित जनों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहां की दादाजी की इच्छा के अनुरूप मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है, लगातार मंदिर निर्माण को लेकर बैठक भी आयोजित हो रही है, अच्छे डेेढ नंबर मार्बल के पत्थर को लेकर निर्णय होने के पश्चात मंदिर निर्माण गति पकड़ लेगा, हम सभी की भावना है कि 2030 के पूर्व मंदिर का भव्य निर्माण हो। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर महापौर विधायक के साथ ही मदनभाऊ पटेल, राजेश डोंगरे, रामचंद्र मौर्य, सुनील जैन, डॉ अनिल दशोरे, दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति खंडवा के समिति सदस्य, गणेश कनाडे, सतीश कोटवाले, तपन डोंगरे, हरीश कोटवाले, राजेश तिवारी, सचिन शर्मा, अधिवक्ता राकेश थापक, हिमांशु अग्रवाल, धीरज मेंदीरत्ता, राजेंद्र रघुवंशी साईंखेड़ा, पत्रकारगण, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर एवं इंदौर जलगांव, नीमगांव, दिल्ली , मुम्बई के सभी भक्त उपस्थित थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नंद विहार में भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, आज 15 फीट के रावण का होगा दहन।
नंद विहार में भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, आज 15 फीट के रावण का होगा दहन।
अगली खबर (Next) »
विजयादशमी पर्व को लेकर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया एवम अन्य पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ*
विजयादशमी पर्व को लेकर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया एवम अन्य पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)