होम » India » नंद विहार में भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, आज 15 फीट के रावण का होगा दहन।

नंद विहार में भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, आज 15 फीट के रावण का होगा दहन।

नंद विहार में भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, आज 15 फीट के रावण का होगा दहन।

हवन-पूजन और कन्या पूजन के बाद हजारों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी, कल विदाई लेगी नंद विहार की महारानी।

*खंडवा। नंद विहार कॉलोनी में शारदीय नवरात्र के समापन पर मंगलवार को नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से हवन-पूजन, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नंद विहार सहित आसपास की कॉलोनियों के रहवासी भी आयोजन में शामिल हुए। बुधवार को दशहरा पर्व पर शाम 7 बजे 15 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा, जबकि गुरुवार को नंद विहार की महारानी की प्रतिमा का विसर्जन होगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समिति अध्यक्ष पवन मेहता ने बताया कि नंद विहार नवदुर्गा उत्सव समिति पिछले पांच वर्षों से माता रानी की विशाल प्रतिमा स्थापित कर नवरात्र उत्सव मना रही है। समिति की ओर से प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती के साथ पारिवारिक गरबा आयोजित किया जाता है, जिसमें कॉलोनी के परिवार उत्साह से भाग लेते हैं। इस वर्ष भी नौ दिनों तक धार्मिक आयोजनों और गरबा उत्सव का सिलसिला जारी रहा।

**छह वर्षों से भंडारे की सेवा**

सुनील जैन ने बताया कि नवमी के अवसर पर मंगलवार को विधि-विधान से हवन और पूजन किया गया। इसके बाद कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। समिति संरक्षक कैलाश सिलोते की ओर से लगातार छह वर्षों से भंडारे की सेवा की जा रही है। इस वर्ष भी भंडारे में नंद विहार, गोकुल धाम, इंद्रपुरी और कृष्ण धाम के रहवासियों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।

**आज रावण दहन, कल प्रतिमा विसर्जन**

दशहरा पर्व पर बुधवार शाम 7 बजे 15 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इसके बाद गुरुवार को नंद विहार की महारानी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही समिति के नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव का समापन होगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
फिट एंड हेल्दी इंडिया मिशन के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य आकलन एवं फिटनेस जागरूकता अभियान
फिट एंड हेल्दी इंडिया मिशन के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य आकलन एवं फिटनेस जागरूकता अभियान
अगली खबर (Next) »
दशहरे के पावन अवसर पर छोटे सरकार पहुंचे खंडवा, किए दादाजी के दर्शन, पूजन हवन।
दशहरे के पावन अवसर पर छोटे सरकार पहुंचे खंडवा, किए दादाजी के दर्शन, पूजन हवन।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)