*संपादक/तनिश गुप्ता*
*किशोर प्रेरणा मंच द्वारा जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से संगीत संध्या का आयोजन*
*12 अक्टूबर को होगा ये शाम मस्तानी का आयोजन*
*सुनील शर्मा इंदौर एवं युवा गायक देंगे संगीत की शानदार प्रस्तुति*
खण्डवा। किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय किशोर सम्मान अलंकरण एवं गीत संगीत की प्रस्तुति का आयोजन 13 अक्टूबर को आयोजित होगा, इस वर्ष किशोर सम्मान पुरस्कार प्रसिद्ध कलाकार रघुवीर यादव को प्रदान किया जाएगा वही गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक सुदेश भोंसले मुंबई द्वारा दी जाएगी। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर 12 अक्टूबर की शाम 7:00 से ये शाम मस्तानी संगीत संध्या का आयोजन पुलिस ग्राउंड पर किया जा रहा है ।जानकारी देते हुए मंच के प्रवक्ता सुनील जैन एवं सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ये शाम मस्तानी कार्यक्रम में गीतों की शानदार प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध गायक सुनील शर्मा इंदौर गीतों,वाद्य यंत्रों ,व बांसुरी वादन की शानदार प्रस्तुति देंगे। साथ प्रसिद्ध युवा गायक संध्या ग्रेवाल, अंकुश पटेल, रजत लाड़, रोशनी पहलवान ,पूजा पूरी व गायक अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे । कार्यक्रम का संचालन एवं एंकरिंग राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एंकर प्रदीप जैन करेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो चुकी है, कार्यक्रम मैं अतिथि के रूप में संस्कृति विभाग प्रमुख, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मंत्री विजय शाह विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव को आमंत्रित किया गया है ।आयोजन की तैयारी को लेकर एक बैठक अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला की अध्यक्षता में की गई जिसमें मंच के सदस्यों को दायित्व सौंप गए। 13 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे किशोर दा की समाधि पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच एवं नगर पालिका निगम खंडवा के संयुक्त तत्वावधान में सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा। शाम को पुलिस ग्राउंड पर ही राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह में अभिनेता रघुनाथ यादव का सम्मान एवं सुदेश भोसले एवं टीम द्वारा गीतों की प्रस्तुति होगी। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच पदाधिकारियों द्वारा संगीत प्रेमी जनता से दोनों ही दिनों के कार्यक्रम में पधारने की अपील की।
