होम » India » अपनों के सुख-दुःख में सदैव तत्पर विधायक कंचन मुकेश तनवे, सूचना मिलते ही पहुंचीं जिला अस्पताल

अपनों के सुख-दुःख में सदैव तत्पर विधायक कंचन मुकेश तनवे, सूचना मिलते ही पहुंचीं जिला अस्पताल

अपनों के सुख-दुःख में सदैव तत्पर विधायक कंचन मुकेश तनवे, सूचना मिलते ही पहुंचीं जिला अस्पताल

घायल चार युवकों का जाना कुशलक्षेम, डॉक्टरों को समुचित उपचार के दिए निर्देश

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। सरल, सहज और अपनों के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़ी रहने वाली खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खंडवा के टपालचाल क्षेत्र के कुछ युवक बुरहानपुर से मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर खंडवा आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में प्रतिमा हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे प्रतिमा में आग लग गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में प्रतिमा पूरी तरह जल गई और चार युवक भी झुलसकर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल खंडवा में भर्ती कराया गया।

विधायक कंचन मुकेश तनवे अपने निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त थीं। जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, वे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचीं और घायल युवकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा कर घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

घायल युवकों से मुलाकात के बाद विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि राहत की बात है कि चारों युवक सुरक्षित हैं और उनका उपचार जारी है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मां दुर्गा ने अपने भक्तों पर आई विपत्ति को अपने ऊपर ले लिया। घटना में मां की प्रतिमा पूरी तरह जल गई, लेकिन दादाजी धूनीवाले महाराज की कृपा से चारों युवक सुरक्षित हैं।

विधायक की इस त्वरित संवेदनशीलता से स्पष्ट होता है कि जनप्रतिनिधि के रूप में वे केवल अपने निर्धारित कार्यक्रमों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर रहती हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
एंजेल प्लेनेट व सांदीपनी स्कूल, तहसील पंधाना जिला खण्डवा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
एंजेल प्लेनेट व सांदीपनी स्कूल, तहसील पंधाना जिला खण्डवा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
अगली खबर (Next) »
सोयाबीन के भाव में ₹400-500 का अंतर, आखिर किसान अपनी मेहनत का उचित दाम कैसे पाए?
सोयाबीन के भाव में ₹400-500 का अंतर, आखिर किसान अपनी मेहनत का उचित दाम कैसे पाए?
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)