होम » India » गौतम नगर में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को भक्ति में।

गौतम नगर में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को भक्ति में।

गौतम नगर में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को भक्ति में।

कथावाचक प्रबल दीक्षित ने सुनाया भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग, बारात में झूमे श्रद्धालु।

खंडवा। गौतम नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक प्रबल दीक्षित जी ने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के विवाह प्रसंग का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति और आस्था से सराबोर हो गए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कथा में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालु बारात में झूमते नजर आए।

कथावाचक प्रबल दीक्षित ने शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव वैराग्य, त्याग और समर्पण के प्रतीक हैं, जबकि माता पार्वती शक्ति, श्रद्धा और भक्ति का स्वरूप हैं। शिव और शक्ति का मिलन आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। कथा वाचक में दीक्षित ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण एक पूर्ण कार्य है और हमें जीवन जीने की कला सिखाता है, भागवत के प्रसंग को ग्रहण कर अपने जीवन को सुधारे।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग के दौरान कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के जयकारे लगाए तथा विवाह उत्सव का आनंद लिया। आयोजन में श्रद्धालुओं की उपस्थिति और उत्साह देखते ही बना।

कथा के समापन अवसर पर “हर हर महादेव” और “जय माता पार्वती” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
व्यस्त यातायात ड्यूटी के बीच आरक्षक महेंद्र ने 20वीं बार किया स्वैच्छिक रक्तदान
व्यस्त यातायात ड्यूटी के बीच आरक्षक महेंद्र ने 20वीं बार किया स्वैच्छिक रक्तदान
अगली खबर (Next) »
किशोर कुमार सम्मान 2026 अभिनेता रघुवीर यादव को, 13 अक्टूबर को खंडवा में होगा सम्मान सजेगी गीत की महफिल।
किशोर कुमार सम्मान 2026 अभिनेता रघुवीर यादव को, 13 अक्टूबर को खंडवा में होगा सम्मान सजेगी गीत की महफिल।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)