⚡ बड़ी खबरें
होम » India » किशोर कुमार सम्मान 2026 अभिनेता रघुवीर यादव को, 13 अक्टूबर को खंडवा में होगा सम्मान सजेगी गीत की महफिल।

किशोर कुमार सम्मान 2026 अभिनेता रघुवीर यादव को, 13 अक्टूबर को खंडवा में होगा सम्मान सजेगी गीत की महफिल।

किशोर कुमार सम्मान 2026 अभिनेता रघुवीर यादव को, 13 अक्टूबर को खंडवा में होगा सम्मान सजेगी गीत की महफिल।

12 अक्टूबर को स्थानीय युवा कलाकार सजाएंगे ‘ये शाम मस्तानी’, 13 को सुदेश भोसले की आवाज में गूंजेगी गीत-संगीत संध्या।

खंडवा। किशोर कुमार की जन्मस्थली खंडवा एक बार फिर उनकी यादों और गीत-संगीत से सराबोर होगी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस ग्राउंड में 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत-संगीत संध्या आयोजित की जाएगी। वर्ष 2026 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रसिद्ध अभिनेता रघुवीर यादव को अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 12 अक्टूबर को शाम 7 बजे ‘ये शाम मस्तानी’ गीत-संगीत संध्या से होगी। इसमें खंडवा के युवा गायक कलाकार सुनील शर्मा, संध्या ग्रेवाल, अंकुश पटेल, रजत लाड़, रोशनी पहलवान और पूजा पुरा प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जैन करेंगे।

13 अक्टूबर को सम्मान और सुदेश भोसले की प्रस्तुति

किशोर कुमार की पुण्य स्मृति के अवसर पर 13 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुख्य समारोह होगा। इसमें अभिनेता रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2026 से अलंकृत किया जाएगा। सम्मान के बाद मुंबई के प्रसिद्ध गायक सुदेश भोसले एवं साथी गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे। दोनों दिन कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

1997 से दिया जा रहा सम्मान

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की शुरुआत वर्ष 1997 में हुई थी। अब तक सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा और गीत लेखन के लिए 29 विभूतियों को यह सम्मान दिया जा चुका है। सम्मान के तहत 5 लाख रुपए की करमुक्त राशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है।

‘प्रधान जी’ से नई पीढ़ी में भी बनाई पहचान

सुनील जैन ने बताया कि सम्मानित कलाकार रघुवीर यादव का जन्म 25 जून 1957 को जबलपुर में हुआ। रंगमंच से अभिनय की शुरुआत करने के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली से प्रशिक्षण लिया। वर्ष 1985 में आई फिल्म ‘मैसी साहब’ से उन्हें फिल्मों में पहचान मिली। इसके बाद ‘सलाम बॉम्बे!’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘दिल से’, ‘लगान’, ‘वॉटर’ और ‘पीपली लाइव’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग किरदारों को जीवंत किया। हाल के वर्षों में वेब सीरीज ‘पंचायत’ के ‘प्रधान जी’ के किरदार से वे नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी खासे लोकप्रिय हुए हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
गौतम नगर में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को भक्ति में।
गौतम नगर में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा श्रद्धालुओं को भक्ति में।
अगली खबर (Next) »
ऑपरेशन मुस्कान के तहत खण्डवा पुलिस की बड़ी सफलता*
ऑपरेशन मुस्कान के तहत खण्डवा पुलिस की बड़ी सफलता*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)