होम » India » विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा, संगठन विस्तार पर दिया जोर

विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा, संगठन विस्तार पर दिया जोर

विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा, संगठन विस्तार पर दिया जोर

खंडवा। विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय शिवालय पर आयोजित की गई। बैठक में मालवा प्रांत के संगठन मंत्री श्री खगेन्द्र जी भार्गव ने प्रमुख रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में आगामी हितचिंतक अभियान, शौर्य संचलन, बजरंग दल वर्ग सहित संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रांत संगठन मंत्री श्री खगेन्द्र भार्गव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के कार्यों को गति देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए। धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा संगठन की योजनाओं को व्यवस्थित रूप से धरातल पर उतारने का आह्वान किया गया।

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री वासुदेव जी पांड्या जिला अध्यक्ष श्री माणक अग्रवाल, विभाग सह मंत्री श्री आदित्य मेहता, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी और विभाग एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की सफलता एवं संगठन को अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जिलाबदर बदमाश शुभम उर्फ कालिया पिता राजेंद्र भट्टू निवासी पुरानी मल्टी रामनगर चीरा खदान खंडवा हुआ गिरफ्तार*
जिलाबदर बदमाश शुभम उर्फ कालिया पिता राजेंद्र भट्टू निवासी पुरानी मल्टी रामनगर चीरा खदान खंडवा हुआ गिरफ्तार*
WhatsApp होमपेज →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)