⚡ बड़ी खबरें
होम » India » बुधवार को विशाल प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के पश्चात गुरुवार को भी कई स्थानों की प्रतिमाएं मुंबई बाजार,टाउन हॉल, घंटाघर होते हुए भैरौ कुंड पहुंची।

बुधवार को विशाल प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के पश्चात गुरुवार को भी कई स्थानों की प्रतिमाएं मुंबई बाजार,टाउन हॉल, घंटाघर होते हुए भैरौ कुंड पहुंची।

बुधवार को विशाल प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के पश्चात गुरुवार को भी कई स्थानों की प्रतिमाएं मुंबई बाजार,टाउन हॉल, घंटाघर होते हुए भैरौ कुंड पहुंची।

खंडवा। नवरात्रि पर्व के समापन के पश्चात लगातार तीन दिनों तक खंडवा के अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग रूपों में विराजमान माता रानी की विसर्जन शोभा यात्रा गुरुवार शाम को भी निकली। बुधवार के दिन लगभग 25 स्थानो की प्रतिमा मुंबई बाजार, घंटाघर, टाउन हॉल होते हुए भैरव कुंड पहुंची जहां पूजा आरती के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ, देर रात तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार के दिन भी 7 से 10 स्थानो की प्रतिमायें प्रमुख बाजार होते हुए झिलोध्यान स्थित भैरव कुंड पहुंची। मुंबई बाजार घंटाघर टाउन हॉल पर गुरुवार के दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन के लिए जा रही माता जी के दर्शन करने पहुंचे। गुरुवार को प्रमुख रूप से सियाराम चौक, इंदिरा चौक, जवाहर गंज के साथ अन्य प्रतिमाएं प्रमुख मार्गो से गुजरी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बुधवार के दिन रात्रि 3:00 बजे तक प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा, बुधवार मुख्य आकर्षण जेपीबी क्लब माता चौक की विशाल प्रतिमा रही, ढोल ताशे और डीजे के भजनो पर युवा झूमते नजर आए, वही बड़ा बम चौक मन्नत वाली माता की प्रतिमा भी मुंबई बाजार से होते हुए अष्टकोणी भैरव कुंड पहुंची जिसमें इंदौर उज्जैन के कलाकारों द्वारा रास्ते में कालिका माता के विशाल रूप की प्रस्तुति दी गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी घंटाघर हनुमान मंदिर के सामने विशाल मंच के माध्यम से धर्मेंद्र, प्राणेश बजाज मित्र मंडल, घंटाघर, मुंबई बाजार व्यापारी संघ के द्वारा निकली हुई प्रतिमाओं के आयोजको का सम्मान किया गया। इस स्वागत मंच पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले,दिनेश पालीवाल, अरुण सिंह मुन्ना, राजेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे,महापौर प्रतिनिधि अमर यादव,प्रवक्ता सुनील जैन,सुधांशु जैन, भारत पटेल, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी ने आयोजको का स्वागत सम्मान करते हुए विसर्जन चल समारोह का उत्साह वर्धन किया। गुरुवार को मुंबई बाजार में आतिशबाजी और फायर शो के प्रतिबंध के कारण सियाराम चौक द्वारा नगर निगम के पास आतिशबाजी एवं आकर्षक फायर सो आयोजित हुआ।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पारंपरिक स्थापत्य शैली से हो रहा है पार्वतीबाई धर्मशाला स्थित मंदिर का पुनरुद्धार
पारंपरिक स्थापत्य शैली से हो रहा है पार्वतीबाई धर्मशाला स्थित मंदिर का पुनरुद्धार
WhatsApp होमपेज →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)