*रहवासियों की शिकायत पर सार्वजनिक गली से अतिक्रमण हटाया, आम रास्ता कराया गया सुचारू*
माता चौक, वार्ड क्रमांक 09 में नगर निगम की कार्रवाई
खंडवा। नगर पालिक निगम, खंडवा द्वारा नागरिकों की शिकायतों के निराकरण एवं सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण


मुक्त कराने के उद्देश्य से माता चौक, वार्ड क्रमांक 09 में कार्रवाई की गई। क्षेत्र की रहवासी द्रौपदी बाई द्वारा सार्वजनिक गली में किए गए अतिक्रमण की शिकायत स्थानीय रहवासियों द्वारा की गई थी।
शिकायत के आधार पर संबंधित सार्वजनिक गली से अतिक्रमण हटाकर आम रास्ते को आवागमन के लिए सुचारू किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा सार्वजनिक मार्ग का उपयोग पुनः सुगमता से किया जा सकेगा।
नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि सार्वजनिक मार्गों, गलियों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
