*थाना मांधाता पुलिस को मिली बड़ी सफलता – शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, कीमत करीब 4,10,000 रुपये*
पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा *श्री अगम जैन* द्वारा जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, वाहन चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतारसी तथा चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी श्री मनोहर गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मांधाता निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
*वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शातिर चोर*
गठित टीम द्वारा थाना मांधाता क्षेत्र में सनावद-ओंकारेश्वर रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ओंकारेश्वर की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल के साथ रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम *छोटेलाल पिता तोताराम भास्कले जाति भील उम्र 40 साल निवासी ग्राम इंधावडी थाना नर्मदानगर जिला खण्डवा* बताया।
उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने दिनांक *03.09.26 को झुलापुल के पास से चोरी करना* कबूल किया। उक्त वाहन थाना मांधाता के *अप.क्र. 276/26 धारा 303(2) बीएनएस* में चोरी गया पाया गया।
*निशानदेही पर जंगल से 6 अन्य बाइक बरामद*
आरोपी छोटेलाल को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ की गई, जिसमें उसने अन्य 06 मोटरसाइकिलें भी चोरी करना कबूल किया। आरोपी ने बताया कि वह चोरी के वाहन बेचने के लिए जंगल में छुपाकर रखता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस द्वारा *ट्रेंचिंग ग्राउंड के जंगल* में छुपाकर रखी गई अन्य 06 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
इस प्रकार कुल *07 मोटरसाइकिलें जिनकी कुल कीमत 4,10,000 रुपये* है, बरामद की गई हैं।
*बरामद वाहनों की सूची -*
1. रॉयल इनफील्ड बुलेट – *MP 09 QY 8878*
2. हीरो पैशन प्रो – *MP 10 MN 7939*
3. हीरो सीडी डीलक्स – *MP 12 MX 4206*
4. हीरो एचएफ डीलक्स – *MP 10 MU 0928*
5. हीरो एचएफ डीलक्स – *MP 10 ME 6190*
6. हीरो एचएफ डीलक्स – *MP 10 N 5259*
7. हीरो सीडी डीलक्स – *MP 09 NM 4137*
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
