खण्डवा पुलिस द्वारा आयोजित की गई वृहद कॉम्बिग गश्त, की गई गुण्डा/निगरानी बदमाशों की चेकिंग एवम वारन्ट तामिली।

कुल 126 वारंट तामिल कर आरोपीगण को किया गया गिरफ्तार।
05 आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर 30 बल्क लीटर शराब की गई जप्त।
73 गुंडा बदमाश, 40 निगरानी बदमाश एवं 04 जिला बदर बदमाश किये चैक।
खण्डवा पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से गंभीर अपराध मे फरार आरोपी, समस्त न्यायालय द्वारा जारी समन/वारंट तामिली, अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम मे आज पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के आदेश के पालन मे कॉम्बिग गश्त आयोजित की गई। गश्त मे फरार आरोपी, समन्स/वारंट तामिली, अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही, गुंडा बदमाश/ निगरानी बदमाश को चैक कर जानकारी एकत्रित करने की कार्यवाही की गई।
*उल्लेखनीय कार्यवाही*
कार्यवाही के दौरान थाना मोघटरोड द्वारा 04 वर्ष पुराने वर्ष 2022 के लूट/डकैती के 02 प्रकरणों में फरार आरोपी स्थायी वारन्टी सोहेल खान उर्फ लाला उर्फ लड्डू पिता तस्लीम खान निवासी गायत्री कालोनी खण्डवा को गिरफ्तार कर 02 स्थायी वारण्ट तामिल कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
