होम » India » रतलाम डीआरएम अश्विन कुमार ने सनावद से खंडवा ट्रैक का किया निरीक्षण।

रतलाम डीआरएम अश्विन कुमार ने सनावद से खंडवा ट्रैक का किया निरीक्षण।

रतलाम डीआरएम अश्विन कुमार ने सनावद से खंडवा ट्रैक का किया निरीक्षण।

ओंकारेश्वर स्टेशन की शुरुआत को लेकर हो रही है हलचल।

खंडवा रतलाम रेल डिवीजन के डीआरएम अश्विनी कुमार का आकस्मिक सनावद खंडवा के बीच निरीक्षण कार्यक्रम हुआ। डीआरएम अश्विनी कुमार लोको में बैठकर सनावद से निरीक्षण करते हुए खंडवा दोपहर ढाई बजे पहुंचे। प्लेटफ़ॉर्म नम्बर 1 पर उतरकर निरीक्षण करते हुए सीधे पैदल किशोर कुमार का घर देखने पहुंचे।
पूर्व रेलवे सलाहकार समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि डीआरएम रतलाम ओंकारेश्वर स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को देखा सनावद से लोको में सवार होकर खंडवा आए। यहां स्टेशन से उतरकर किशोर कुमार का घर देखकर सेल्दा पावर प्लांट की ओर रवाना हो गए। इस मौके पर रेल समिति सदस्य मनोज सोनी और प्रवक्ता सुनील जैन ने डीआरएम को पुष्प गुच्छ भेंट कर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के पत्र सौंपे जिसमें खंडवा सनावद मेमू ट्रेन के फेरे बढ़ाकर 3 करने ट्रेन को प्रतिदिन चलाने का प्रस्ताव बनाकर रेल बोर्ड भेजने की मांग की। साथ ही लाल चौकी रेल फाटक पर जाम की समस्या से निपटने के समाधान करने पर जोर दिया। सांसद प्रवक्ता सुनील जैन और मनोज सोनी ने ओंकारेश्वर स्टेशन जल्द शुरू करने की बात डीआरएम के समक्ष रखी जिसपर डीआरएम ने कहा थोड़ा काम बचा है उसके पूरा होने पर ओंकारेश्वर स्टेशन भी शुरू करेंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सद्भावना मंच में दशहरा मिलन समारोह आयोजित*
सद्भावना मंच में दशहरा मिलन समारोह आयोजित*
अगली खबर (Next) »
जिलाबदर बदमाश शुभम उर्फ कालिया पिता राजेंद्र भट्टू निवासी पुरानी मल्टी रामनगर चीरा खदान खंडवा हुआ गिरफ्तार*
जिलाबदर बदमाश शुभम उर्फ कालिया पिता राजेंद्र भट्टू निवासी पुरानी मल्टी रामनगर चीरा खदान खंडवा हुआ गिरफ्तार*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)