होम » India » बैनर रोके तो हाथों में बैनर लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, 7 अक्टूबर को नगर निगम घेराव का किया ऐलान

बैनर रोके तो हाथों में बैनर लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, 7 अक्टूबर को नगर निगम घेराव का किया ऐलान

बैनर रोके तो हाथों में बैनर लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, 7 अक्टूबर को नगर निगम घेराव का किया ऐलान

कांग्रेस का आरोप—जनता के 10 सवालों से घबराया निगम, वेंडर पर दबाव डालकर हटवाए बैनर; निगम की कार्यप्रणाली, सीवरेज, पानी, पार्क, स्कूल और अतिक्रमण समेत कई मुद्दे उठाए

बोले प्रतिभा और मुल्लू—बैनर हटाने से सवाल नहीं हटेंगे, 7 अक्टूबर को जनता के साथ घेरेंगे निगम

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं कांग्रेस पार्षद दल द्वारा 7 अक्टूबर को प्रस्तावित नगर निगम घेराव से पहले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस का आरोप है कि निर्धारित शुल्क देकर वेंडर से बनवाए गए बैनर शहर में लगाए जा रहे थे, लेकिन नगर निगम की ओर से वेंडर पर दबाव बनाकर बैनर लगाने से रोक दिया गया। इसके विरोध में कांग्रेसजनों ने शनिवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे गांधी भवन में एकत्रित हुए और हाथों में बैनर लेकर पैदल मार्च करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि संविधान नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण तरीके से सवाल पूछने का अधिकार देता है।
लेकिन वही अधिकार का दुरुपयोग खंडवा में भारतीय जनता पार्टी लगातार करती आ रही है। विपक्ष के 10 सवाल हैं निगम से जुड़े हुए। लगातार 25 वर्षों से खंडवा में महापौर भारतीय जनता पार्टी का। हमारे 10 सवालों से इतनी घबराहट पैदा हुई कि हमारे होर्डिंग-बैनर नहीं लगने दिए जा रहे हैं। हम पूछना चाहते हैं महापौर जी शायद आपके संज्ञान में नहीं है कि निगम के माध्यम से टेंडर किसको मिलते हैं, ठेके किसके होते हैं। क्योंकि हम पैसा देकर उन वेंडर्स के पास गए और उनको होर्डिंग लगाने के लिए कहा गया, लेकिन लगातार दबाव के बाद हमारे होर्डिंगों , बैनर लगने नहीं दिए जा रहे हैं।
कांग्रेस नगर निगम से शहर से जुड़े 10 सवाल पूछ रही है, लेकिन बैनर लगने से रोकना यह दर्शाता है कि सवालों से बचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सीवरेज योजना, पार्कों की स्थिति, नगर निगम स्कूलों की जर्जर व्यवस्था, कर्मचारियों के वेतन, पेयजल आपूर्ति, संपत्ति कर और अतिक्रमण जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का नगर निगम घेराव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।
नेता प्रतिपक्ष दीपक ‘मुल्लू’ राठौर ने आरोप लगाया कि नगर निगम नागरिकों से मूलभूत सुविधाओं के नाम पर शुल्क वसूलता है, लेकिन आवारा पशु, समग्र आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, विकास कार्य और सीवरेज जैसे मामलों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सीवरेज योजना को लेकर भी सवाल उठाए और जांच की मांग की।
राठौर ने दावा किया कि बैनर लगाने वाली एजेंसी पर दबाव बनाया गया और इसी कारण वेंडर ने बैनर लगाने से हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 7 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय का घेराव कर शहर की समस्याओं को लेकर जवाब मांगेगी।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने निगम प्रशासन से बैनर हटाने की कार्रवाई को लेकर जवाब देने और शहर से जुड़े मुद्दों का समाधान करने की मांग की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी,नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर,हुकुम मेलुन्दे,विशाल जैन,इमरान गौरी,राजकुमार कैथवास,विकास व्यास,रणधीर कैथवास,मनोज मंडलोई,शब्बीर कादरी,मोइज खान,जिला।कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,दिव्यांश ओझा,यशवंत सिलावट,असलम गौरी,फरहान खान,मुन्नू बाउजी,दशरथ सिरसोटे,राहुल वाघ,योगेश जांगिड़,वकील नीलकंठ,नमेश बारे,नासिर खान,राशिद बाठिया,नवनाथ,रतन सक्सेना,मनोज कसेरा,राम वर्मा,मुजाहिद क़ुरैशी,भुवनेश्वर जोशी,मनोज सोनी,वीरेंद्र गौतम,समीर खान,अयान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस द्वारा आयोजित की गई वृहद कॉम्बिग गश्त, की गई गुण्डा/निगरानी बदमाशों की चेकिंग एवम वारन्ट तामिली।
खण्डवा पुलिस द्वारा आयोजित की गई वृहद कॉम्बिग गश्त, की गई गुण्डा/निगरानी बदमाशों की चेकिंग एवम वारन्ट तामिली।
अगली खबर (Next) »
किशन गुप्ता हत्याकांड के बाद विधायक ने क्या कहा सुनिए
किशन गुप्ता हत्याकांड के बाद विधायक ने क्या कहा सुनिए
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)