होम » India » पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने किया चौकी देशगांव का आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने किया चौकी देशगांव का आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने किया चौकी देशगांव का आकस्मिक निरीक्षण

खण्डवा। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा थाना छैगांव माखन अंतर्गत पुलिस चौकी देशगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी में उपलब्ध संसाधनों, विवेचक कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने चौकी में लंबित अपराधों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड के समुचित रख-रखाव एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान CCTNS सॉफ्टवेयर का विधिवत एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा पुलिस विवेचना के दौरान उपलब्ध टैबलेट का अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए गए, जिससे विवेचना प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा सके।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पुलिस अधीक्षक ने पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन सहित अन्य जनसेवा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन से संबंधित कार्यों में तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया।

आकस्मिक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के साथ-साथ लंबित मामलों के त्वरित निराकरण, रिकॉर्ड संधारण एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करना रहा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ लगातार जारी, थाना धनगांव क्षेत्र के ग्राम भेरुखेड़ा चीचगोहन में हुआ कार्यक्रम*
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ लगातार जारी, थाना धनगांव क्षेत्र के ग्राम भेरुखेड़ा चीचगोहन में हुआ कार्यक्रम*
अगली खबर (Next) »
खण्डवा पुलिस द्वारा आयोजित की गई वृहद कॉम्बिग गश्त, की गई गुण्डा/निगरानी बदमाशों की चेकिंग एवम वारन्ट तामिली।
खण्डवा पुलिस द्वारा आयोजित की गई वृहद कॉम्बिग गश्त, की गई गुण्डा/निगरानी बदमाशों की चेकिंग एवम वारन्ट तामिली।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)