*खण्डवा पुलिस द्वारा जिले के सभी थानों में आयोजित हुआ जनसंवाद, पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय पर रहा जोर*

*मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम, यातायात नियमों के पालन, नशे के दुष्प्रभाव एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर नागरिकों से किया संवाद*
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जानने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अलग अलग थाना क्षेत्रो में जन संवाद कार्यक्रम किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। *इसी क्रम में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अलग अलग कस्बों/ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रम हुए, जिसमें पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक व युवा उपस्थित रहे।*
पुलिस अधिकारियों द्वारा युवाओं एवं उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नशे के दुष्प्रभावों एवं यातायात नियमों के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशे का कारोबार, संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध से संबंधित जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। नागरिकों को भरोसा दिलाया गया कि प्राप्त सूचनाओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जाकर खण्डवा पुलिस द्वारा इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने तथा अपराधों की रोकथाम में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
