नीलकंठेश्वर दशहरा उत्सव समिति गठित, बलराम वर्मा फिर अध्यक्ष
इस बार 71 फीट का रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी जलेंगे
खंडवा। स्थानीय इंदिरा चौक स्थित पार्क में आयोजित बैठक में श्री नीलकंठेश्वर (गोलमोल बाबा) दशहरा उत्सव समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व पार्षद बलराम वर्मा को समिति का अध्यक्ष पुनः चुना गया। समिति पदाधिकारियों ने इस वर्ष दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू करने की बात कही। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अध्यक्ष बलराम वर्मा के साथ ही समिति में सिकंदर खान, अशोक पवार और पार्षद कन्नू वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पहलाद शर्मा को सचिव तथा मुकेश राठौर, मुकेश पवार और मुकेश वर्मा को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अधिवक्ता सुजान सिंह राठौड़, मनोज फूल माली, गिरीश तिवारी और हेमराज अमूल्य को संयोजक बनाया गया है।
प्रचार समिति में पत्रकार संजय राठी, अनिरुद्ध तिवारी, मनीष गुप्ता और संजय चौबे को शामिल किया गया है। समिति के संरक्षक के रूप में परमजीत सिंह नारंग (भाजपा नेता), राकेश वर्मा पहलवान और भूरा पांडे की जिम्मेदारी तय की गई।
सुनील जैन ने बताया कि युवा टीम में यश वर्मा, अश्वनी चौहान, अंशुल सैनी और बादल शर्मा को शामिल किया गया है। समिति के गठन के बाद सदस्यों ने आगामी दशहरा उत्सव को व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने को लेकर चर्चा की।
71 फीट का रावण होगा आकर्षण
समिति अध्यक्ष बलराम वर्मा ने बताया कि इस वर्ष दशहरा उत्सव में 71 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी तैयार कर उनका दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।
