होम » India » 5.5 मीटर के संकरे पुल की जगह बनेगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज, जाम से मिलेगी राहत

5.5 मीटर के संकरे पुल की जगह बनेगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज, जाम से मिलेगी राहत

5.5 मीटर के संकरे पुल की जगह बनेगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज, जाम से मिलेगी राहत

5.5 मीटर के संकरे पुल की जगह बनेगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज, जाम से मिलेगी राहत

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने निम्बोला ब्रिज का किया निरीक्षण, NHAI अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश।

खंडवा। इंदौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-347BG) पर निम्बोला के पास लंबे समय से आवागमन में परेशानी का कारण बने संकरे पुल की जगह अब नया चौड़ा ब्रिज बनाया जाएगा। वर्तमान में यहां करीब 5.5 मीटर चौड़ा पुल होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और कई बार जाम की स्थिति बनती है। समस्या को देखते हुए अब यहां करीब 13 मीटर चौड़े नए ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इंदौर इच्छापुर मार्ग का निर्माण शीघ्र पूर्ण हो इसको लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार केंद्रीय लोक निर्माण मंत्री नितिन गडकरी के साथी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और समय सीमा में पूर्ण हो इस हेतु अपनी बात रखते हैं।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने शुक्रवार को निम्बोला स्थित ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अधिकारियों से प्रस्तावित नए ब्रिज के निर्माण से संबंधित जानकारी ली और मौके पर यातायात की स्थिति का जायजा लिया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

संकरे पुल के कारण बढ़ती थी परेशानी

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इंदौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। निम्बोला के पास मौजूदा पुल की चौड़ाई कम होने के कारण एक समय में वाहनों की आवाजाही सीमित रहती है। भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान स्थिति और कठिन हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के पास यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों की कतार लगने की स्थिति बनती है।

नए 13 मीटर चौड़े ब्रिज के निर्माण के बाद इस समस्या में कमी आने की उम्मीद है। चौड़े पुल से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही सुगम होने के साथ ही राहगीरों और क्षेत्रवासियों को भी राहत मिलेगी।

गुणवत्ता पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान सांसद पाटिल ने NHAI अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रिज का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए और काम को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसे लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

नया ब्रिज बनने के बाद इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के स्थानीय वाहन चालकों के साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा से लायन्स सेवा सप्ताह का हुआ आगाज*
खण्डवा से लायन्स सेवा सप्ताह का हुआ आगाज*
अगली खबर (Next) »
नीलकंठेश्वर दशहरा उत्सव समिति गठित, बलराम वर्मा फिर अध्यक्ष
नीलकंठेश्वर दशहरा उत्सव समिति गठित, बलराम वर्मा फिर अध्यक्ष
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)