होम » India » खण्डवा से लायन्स सेवा सप्ताह का हुआ आगाज*

खण्डवा से लायन्स सेवा सप्ताह का हुआ आगाज*

*खण्डवा से लायन्स सेवा सप्ताह का हुआ आगाज*
*खण्डवा के सभी लायन्स ने स्वच्छता जागरूकता रैली कर स्वच्छता वीरों का किया सम्मान*
*गवर्नर त्रिपाठी व संयोजक नाहर के आतिथ्य में हुए विभिन्न आयोजन*
खंडवा। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 द्वारा प्रान्त स्तरीय ‘लायन सेवा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। लायन्स के गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी,डिस्ट्रिक्ट सेवा सप्ताह संयोजक मनोज नाहर ने खण्डवा में लायंस क्लब खंडवा, लायंस क्लब खंडवा आनंद, लायंस क्लब खंडवा ओजस, लियो क्लब खण्डवा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सेवा सप्ताह के आयोजन में पधारकर सेवा सप्ताह के शुभारंभ का आगाज किया
*गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण और स्वच्छता रैली*
नारायण बाहेती ने बताया कि सेवा सप्ताह का प्रथम दिवस स्वच्छता को समर्पित रहा।कार्यक्रम के प्रथम चरण में नगर पालिका निगम परिसर पहुंचकर सभी लायन सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जो जिला अस्पताल परिसर पहुंची।
*स्वच्छता वीरों का किया सम्मान*
सफाई अभियान के बाद अस्पताल परिसर में ही एक मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घनश्याम वाधवा,संजय गंगराड़े ,इन्द्रदीप कौर व अभिषु शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत में हुई। अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी,सेवा सप्ताह डिस्ट्रिक्ट संयोजक मनोज नाहर, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रणवीर सिंह चावला, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओपी जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल,रीजन चेयरपर्सन संजना खत्री,झोन चेयरपर्सन आशा उपाध्याय व रजनी शर्मा,डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ राजीव मालवीय उपस्थित हुए।आनन्द के अध्यक्ष संजय गंगराड़े द्वारा राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदना का वाचन किया। लायन्स क्लब खण्डवा अध्यक्ष घनश्याम वाधवा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 के सेवा सप्ताह का शुभारंभ खंडवा से होना पूरे शहर और लायन साथियों के लिए गौरव की बात है।
*वरिष्ठ जनों और अतिथियों ने दी शुभकामनाएं*
मुख्य अतिथि डिस्ट्रीक्ट गवर्नर लॉयन जयप्रकाश त्रिपाठी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में सभी लायन साथियों को बधाई दी और सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। सेवा सप्ताह कोऑर्डिनेटर लॉयन मनोज नाहर ने सप्ताह भर आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी, जिससे लायन साथियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
विशिष्ट अतिथि डॉ ओ पी जुगतावत व सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने कहा कि लायंस के सेवा कार्यों से जनमानस को सीधा लाभ मिलता है। हमारा कार्य भी स्वास्थ्य सेवा है। रीजन चेयरपर्सन संजना खत्री ने सभी को समय पर सेवा गतिविधियों को पूर्ण करने की शुभकामनाएं दीं।
*स्वच्छता वीरों का सम्मान और नवीन सेवा केंद्र के लिए की घोषणा*
इस गरिमामय अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ रखने वाले स्वच्छता कर्मियों (स्वच्छता वीरों) को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, समाज हित में एक नवीन विज़न सेवा केंद्र की स्थापना हेतु सहयोग राशि देने की महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई।
*यह रहे उपस्थित*
इस अवसर पर समाजसेवी सुनील जैन,प्रमोदपुरी,गुरमीत सिंह उबेजा, अणिमा उबेजा,राजीव शर्मा,प्रेरणा दुबे,हेमलता पालीवाल,लिट्टी मैथ्यू पवन लाड़,शरद खण्डेलवाल, अखिलेश गुप्ता गांधी प्रसाद गदले सहित बड़ी संख्या में लायन व लियो क्लब खण्डवा सदस्य और प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन नारायण बाहेती ने किया एवं आभार प्रदर्शन सचिव शीतल उबेजा द्वारा व्यक्त किया गया। शाम को लायन्स क्लब खण्डवा व लायन्स क्लब खण्डवा सदस्यों द्वारा केशव सेवा धाम में पहुचकर गौसेवा की गई।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
गांधी जयंती पर ग्राम जसवाड़ी में चला “स्वच्छता ही सेवा” अभियान।
गांधी जयंती पर ग्राम जसवाड़ी में चला “स्वच्छता ही सेवा” अभियान।
अगली खबर (Next) »
5.5 मीटर के संकरे पुल की जगह बनेगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज, जाम से मिलेगी राहत
5.5 मीटर के संकरे पुल की जगह बनेगा 13 मीटर चौड़ा ब्रिज, जाम से मिलेगी राहत
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)