होम » India » गांधी जयंती पर ग्राम जसवाड़ी में चला “स्वच्छता ही सेवा” अभियान।

गांधी जयंती पर ग्राम जसवाड़ी में चला “स्वच्छता ही सेवा” अभियान।

गांधी जयंती पर ग्राम जसवाड़ी में चला “स्वच्छता ही सेवा” अभियान।

खंडवा। ग्राम जसवाडी में 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के “सेवा संकल्प अभियान–2026” के तहत ग्राम जसवाड़ी में निक्की वेलफेयर सोशल सर्विस सोसाइटी द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की जिला समन्वयक जगदीश पटेल एवं विकासखंड समन्वयक राजकुमार मालाकार के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बी एस डबल्यु एवं एम एस डबल्यू के विद्यार्थियों सहित उपस्थित सदस्यों ने पंचायत परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की जिम्मेदारी है। विकासखंड समन्वयक राजकुमार मालाकार ने जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। सुनील जैन ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा के इस कार्यक्रम में मेंटर्स आशीष पटेल, श्री राहुल, श्री मयंक एवं श्रीमती प्रीति गीते, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि श्री सराठे, नवांकुर संस्था निक्की वेल्फेयर सोशल सर्विस सोसाइटी से सुश्री प्राची, रोशनी सहित BSW एवं MSW के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता, प्लास्टिक के कम उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में खंडवा के चार खिलाड़ी दिखाएंगे दम।
अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में खंडवा के चार खिलाड़ी दिखाएंगे दम।
अगली खबर (Next) »
खण्डवा से लायन्स सेवा सप्ताह का हुआ आगाज*
खण्डवा से लायन्स सेवा सप्ताह का हुआ आगाज*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)