होम » India » अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में खंडवा के चार खिलाड़ी दिखाएंगे दम।

अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में खंडवा के चार खिलाड़ी दिखाएंगे दम।

अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में खंडवा के चार खिलाड़ी दिखाएंगे दम।

खंडवा। हमारे खंडवा जिले में हर विधा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यह प्रतिभा है अपने हुनर और कल के माध्यम से खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन कर रही है, गीत संगीत के साथ ही खेल जगत में भी हमारी प्रतिभाएं शानदार प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त कर रही है, समाज सेवा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कुश्ती के बाद खंडवा कराटे में भी खंडवा कराटे अकादमी द्वारा अंतरराष्ट्रीय पटल पर खंडवा का नाम रोशन करने के लिए शहर के चार होनहार कराटे खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रणव तमखाने, हर्ष मालवीय, नेवेद्धया पाल और तुषार पटेल का चयन 6वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप ‘शोटोकान कप-2026’ के लिए हुआ है। चारों खिलाड़ी 4-5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मीरा रोड स्थित मिहिर सेन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। द्रोणा रत्न पुरस्कार से सम्मानित कराटे प्रशिक्षक शिहान मनीष भैसारे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी काता एवं कुमिते दोनों स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस चैंपियनशिप में भारत के साथ विभिन्न देशों के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। ऐसे में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त होगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन नवंबर माह में गोवा में आयोजित होने वाली दक्षिण एशिया प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चारों खिलाड़ियों ने इसके लिए नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ अपनी तैयारियां पूरी की हैं। शिहान मनीष भैसारे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना खिलाड़ियों के लिए गौरव का विषय है। यह प्रतियोगिता उन्हें अपनी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करने और भविष्य में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। चारों खिलाड़ियों के चयन पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, आनंद नगर, खंडवा के प्रधानाध्यापक देवेंद्र जोशी, शालिनी चंदेल दीदी, समिति अध्यक्ष तेजकरण पवार एवं समिति सचिव चंद्रशेखर मिश्रा ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
चारों खिलाड़ियों के चयन से खंडवा के खेल प्रेमियों, विद्यालय परिवार और कराटे जगत में उत्साह का माहौल है। अब सभी की निगाहें इन युवा खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में प्रदर्शन पर टिकी हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
गांधी-शास्त्री जयंती पर पुनासा में कांग्रेसजनों ने किया महापुरुषों का स्मरण
गांधी-शास्त्री जयंती पर पुनासा में कांग्रेसजनों ने किया महापुरुषों का स्मरण
अगली खबर (Next) »
गांधी जयंती पर ग्राम जसवाड़ी में चला “स्वच्छता ही सेवा” अभियान।
गांधी जयंती पर ग्राम जसवाड़ी में चला “स्वच्छता ही सेवा” अभियान।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)