होम » India » गांधी-शास्त्री जयंती पर पुनासा में कांग्रेसजनों ने किया महापुरुषों का स्मरण

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुनासा में कांग्रेसजनों ने किया महापुरुषों का स्मरण

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुनासा में कांग्रेसजनों ने किया महापुरुषों का स्मरण

पुनासा नगर कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
खंडवा/पुनासा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को पुनासा नगर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धापूर्वक नमन कर माल्यार्पण किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पुनासा नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, युवा साथी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। उत्तमपाल सिंह ने दोनों महान विभूतियों के बताए मार्ग पर चलने और समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पुनासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पवार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेश मालाकार सहित नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं समस्त कांग्रेस परिवारजन उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी के विचार आज भी समाज को सत्य, अनुशासन, एकता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस की गुण्डा/बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी, माह सितंबर 2026 में 11 आरोपी हुए जिलाबदर, 03 बदमाशों की खुली गुण्डा फ़ाइल*
खण्डवा पुलिस की गुण्डा/बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी, माह सितंबर 2026 में 11 आरोपी हुए जिलाबदर, 03 बदमाशों की खुली गुण्डा फ़ाइल*
अगली खबर (Next) »
अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में खंडवा के चार खिलाड़ी दिखाएंगे दम।
अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में खंडवा के चार खिलाड़ी दिखाएंगे दम।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)