होम » India » अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सद्भावना मंच ने किया आयोजन*

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सद्भावना मंच ने किया आयोजन*

*अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सद्भावना मंच ने किया आयोजन*

खंडवा।सद्भावना मंच ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया और वृद्धजन के सम्मान का आव्हान किया।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के उपलक्ष में इस वर्ष भी सद्भावना मंच ने माली कुआँ स्थित कार्यालय में एक विशिष्ट आयोजन किया और वृद्धजन का सम्मान किया।इस अवसर पर संस्थापक सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस हमें यह संदेश देता है कि बढ़ती उम्र सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के साथ जीने का अधिकार है।नई पीढ़ी का दायित्व है कि वह अपने बुजुर्गों के अनुभवों का सम्मान करे और उन्हें परिवार तथा समाज में सक्रिय एवं सम्मानजनक स्थान प्रदान करे।
सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,पंडित के के व्यास,त्रिलोक चौधरी,डॉक्टर जगदीशचंद्र चौरे,सुरेंद्र गीते,ओम पिल्ले,अनूप शर्मा,गणेश भावसार,अशोक जैन,कमल नागपाल,प्रहलाद राजानी,योगेश गुजराती,धीरज नेगी,विजया द्विवेदी,संदीप अंकिल और कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे और अपने अपने विचार रखे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
शराब पीकर वाहन चलाने के प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा अर्थदण्ड से दण्डित
शराब पीकर वाहन चलाने के प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा अर्थदण्ड से दण्डित
अगली खबर (Next) »
*एलआईसी परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्टेडियम ग्राउंड से हटाया एक ट्रॉली कचरा*
*एलआईसी परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्टेडियम ग्राउंड से हटाया एक ट्रॉली कचरा*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)