होम » India » जिला निगरानी समिति ने बाल संप्रेक्षण गृह व किलकारी शिशु गृह का किया निरीक्षण

जिला निगरानी समिति ने बाल संप्रेक्षण गृह व किलकारी शिशु गृह का किया निरीक्षण

जिला निगरानी समिति ने बाल संप्रेक्षण गृह व किलकारी शिशु गृह का किया निरीक्षण
बाल संप्रेक्षण गृह में 17 बच्चे दर्ज, दो उपचार के लिए अस्पताल में
खंडवा। जिला निगरानी समिति ने बाल संप्रेक्षण गृह, बाल देखरेख संस्थाओं एवं किलकारी शिशु गृह का निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता एवं देखभाल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संस्था के सूचना बोर्ड के अनुसार 30 सितंबर 2026 को कुल 17 बालक दर्ज थे। इनमें किशोर न्याय बोर्ड खंडवा से कोई बालक नहीं, खरगोन से 14, हरदा से कोई नहीं तथा बुरहानपुर से 3 बालक दर्ज थे। इनमें से 2 बालक उपचार के लिए अस्पताल में थे और संस्था में 15 बालक शेष थे।
निरीक्षण में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य पन्नालाल गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मिथुन कंसल, गणेश कनाडे एवं बाल संरक्षण अधिकारी टीका सिंह बिल्लौरे शामिल रहे।
समिति ने बच्चों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, सुरक्षा और पुनर्वास व्यवस्थाओं की समीक्षा की। किलकारी शिशु गृह में भी शिशुओं की देखभाल एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
समिति ने संस्था प्रबंधन को बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ वातावरण एवं बाल-अनुकूल देखभाल सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*किशोर न्याय व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर मंथन,
*किशोर न्याय व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर मंथन,
अगली खबर (Next) »
पिंजरे में तोता, निशाने पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार घंटाघर पर भैंस के आगे बीन बजाकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बोले—इसी तोते में बसी है ज्ञानेश्वर की जान
पिंजरे में तोता, निशाने पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार घंटाघर पर भैंस के आगे बीन बजाकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बोले—इसी तोते में बसी है ज्ञानेश्वर की जान
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)