जनसुनवाई — जन हेतु, जन सेतु
लगातार जनसुनवाई से पुलिस के प्रति मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
खंडवा//
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित आवेदकों को ससम्मान अपने कार्यालय में बैठाकर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान आवेदकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा प्रकरणों के त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।
नियमित जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हो रही है।
