होम » India » सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन समारोह में महापौर अमृता यादव ने महिलाओं से किया संवाद

सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन समारोह में महापौर अमृता यादव ने महिलाओं से किया संवाद

सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन समारोह में महापौर अमृता यादव ने महिलाओं से किया संवाद

कुंडलेश्वर एवं संजय नगर वार्ड की आँगनबाड़ियों में महिलाओं को दी शासन की योजनाओं की जानकारी, पात्र बेटियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

खंडवा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कुंडलेश्वरम वार्ड एवं संजय नगर वार्ड की आँगनबाड़ियों में आयोजित आँगन मिलन समारोह में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने पात्र हितग्राही बेटियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य के लिए संचालित योजनाओं के महत्व की जानकारी दी।

महापौर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं और बेटियों के सर्वांगीण विकास तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्राथमिकता है। आँगन मिलन जैसे आयोजन महिलाओं को जागरूक करने, उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर ने उपस्थित महिलाओं से शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा अन्य पात्र हितग्राहियों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। सेवा, समर्पण और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रयास जारी है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
SIR को लेकर कांग्रेस के प्रचार पर भाजपा का पलटवार, महापौर अमृता यादव बोलीं- जनता के सामने तथ्य स्पष्ट करना जरूरी
SIR को लेकर कांग्रेस के प्रचार पर भाजपा का पलटवार, महापौर अमृता यादव बोलीं- जनता के सामने तथ्य स्पष्ट करना जरूरी
अगली खबर (Next) »
महाराष्ट्र में रोके गए 22 मजदूरों को खण्डवा पुलिस सकुशल वापस लाई*
महाराष्ट्र में रोके गए 22 मजदूरों को खण्डवा पुलिस सकुशल वापस लाई*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)