होम » India » SIR को लेकर कांग्रेस के प्रचार पर भाजपा का पलटवार, महापौर अमृता यादव बोलीं- जनता के सामने तथ्य स्पष्ट करना जरूरी

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रचार पर भाजपा का पलटवार, महापौर अमृता यादव बोलीं- जनता के सामने तथ्य स्पष्ट करना जरूरी

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रचार पर भाजपा का पलटवार, महापौर अमृता यादव बोलीं- जनता के सामने तथ्य स्पष्ट करना जरूरी

भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण का हवाला देकर कांग्रेस के आरोपों पर उठाए सवाल

खंडवा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और प्रचार पर भाजपा ने पलटवार किया है। इसी सिलसिले में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय, खंडवा में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि SIR जैसे महत्वपूर्ण विषय को लेकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने के बजाय तथ्यों को सामने रखा जाना चाहिए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची की शुद्धता और पात्र नागरिकों के मताधिकार से जुड़े विषय महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि जनहित से जुड़े विषयों पर जनता के सामने तथ्य और वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से रखी जाए।

महापौर ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने 23 सितंबर को स्पष्ट किया था कि SIR सहित आयोग के निर्णय पूर्ण आयोग की सर्वसम्मति से लिए जाते हैं। 26 सितंबर की आयोग की बैठक के बाद जारी जानकारी में भी SIR से जुड़े मामलों में प्रक्रियागत फैसलों का उल्लेख किया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा SIR और निर्वाचन आयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में जनता को सही जानकारी मिलना आवश्यक है। भाजपा का कहना है कि संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ऐसे विषयों पर तथ्य और संवैधानिक प्रक्रिया के आधार पर संवाद होना चाहिए।

सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने भी SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर अपनी बात रखी है। भाजपा नेताओं ने निर्वाचन आयोग के स्पष्टीकरण का हवाला देते हुए कांग्रेस के आरोपों को लेकर सवाल उठाए और कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर भ्रम की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि भाजपा जनहित से जुड़े विषयों पर जनता के सामने तथ्य रखने और जागरूकता बढ़ाने के लिए संवाद जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रक्रिया में पात्र नागरिकों के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता महत्वपूर्ण है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, प्रवक्ता सुनील जैन, गणेश गुरबाणी तपन डोंगरे, मंगलेश तोमर, प्रियांशु चौरे, आशीष राजपूत, भारत पटेल, हिमांशु राज, हर्षा ठाकुर, स्नेहा पाराशर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*यूज वाटर प्रबंधन पर डी-सिल्जिंग कर्मियों को दिया प्रशिक्षण*
*यूज वाटर प्रबंधन पर डी-सिल्जिंग कर्मियों को दिया प्रशिक्षण*
अगली खबर (Next) »
सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन समारोह में महापौर अमृता यादव ने महिलाओं से किया संवाद
सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन समारोह में महापौर अमृता यादव ने महिलाओं से किया संवाद
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)