होम » India » महाराष्ट्र में रोके गए 22 मजदूरों को खण्डवा पुलिस सकुशल वापस लाई*

महाराष्ट्र में रोके गए 22 मजदूरों को खण्डवा पुलिस सकुशल वापस लाई*

*महाराष्ट्र में रोके गए 22 मजदूरों को खण्डवा पुलिस सकुशल वापस लाई*

घटना का विवरण :

करीब एक माह पूर्व थाना खालवा क्षेत्र के ग्राम आड़ाखेड़ा से 30-40 मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मजदूरी के लिए ग्राम करमाड़, संभाजीनगर (महाराष्ट्र) गए थे।
मजदूरी की राशि नहीं मिलने पर कुछ मजदूर वापस लौट आए, जबकि 22 मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित वहीं रोक लिया गया था।
इस संबंध में शिकायत आवेदन प्राप्त होने पर
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर तथा एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्रसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुपम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
दिनांक 27.09.2026 को सउनि संजय अहिर एवं प्रआर 600 सुनील यादव को ग्राम करमाड़, थाना करमाड़, संभाजीनगर (महाराष्ट्र) भेजा गया।
टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से 22 मजदूरों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली को सकुशल वापस लाया गया।
मजदूरों को उनकी करीब ₹85,000/- की मजदूरी राशि दिलवाकर सभी को सकुशल उनके घर भेजा गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सराहनीय भूमिका :
एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्रसिंह ठाकुर, थाना प्रभारी निरीक्षक अनुपम सिंह, सउनि संजय अहिर एवं प्रआर 600 सुनील यादव की सराहनीय भूमिका रही।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन समारोह में महापौर अमृता यादव ने महिलाओं से किया संवाद
सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन समारोह में महापौर अमृता यादव ने महिलाओं से किया संवाद
अगली खबर (Next) »
पार्श्वगायिका साधना सरगम ने किशोर कुमार समाधि पर दी श्रद्धांजलि*
पार्श्वगायिका साधना सरगम ने किशोर कुमार समाधि पर दी श्रद्धांजलि*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)