होम » India » सद्भावना मंच ने लता मंगेशकर जयंती और महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर किया स्मरण*

सद्भावना मंच ने लता मंगेशकर जयंती और महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर किया स्मरण*

*सद्भावना मंच ने लता मंगेशकर जयंती और महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर किया स्मरण*

खंडवा।सद्भावना मंच ने स्वर कोकिला लता के जन्मदिवस पर विशिष्ठ आयोजन किया।मंच सदस्य कमल नागपाल के अनुसार संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि लता मंगेशकर ने छह दशकों से अधिक लंबे अपने करियर में हिंदी सहित अनेक भारतीय भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी। उनके गीतों में प्रेम, विरह, भक्ति, देशभक्ति और मानवीय संवेदनाओं के विविध रंग सुनाई देते हैं। उनकी आवाज ने भारतीय सिनेमा के संगीत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और भारत रत्न सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। वर्ष 2001 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया गया।सद्भावना मंच उनका पुण्य स्मरण करता है।
वहीं मशहूर पार्श्वगायक महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर उन्हें भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया।प्रमोद जैन ने कहा कि महेंद्र कपूर ने हिंदी फिल्म संगीत में अपनी दमदार और मधुर आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई।पांच दशक से अधिक लंबे संगीत सफर में हिंदी के साथ-साथ मराठी,पंजाबी और गुजराती सहित विभिन्न भाषाओं में गीत और भजन गाए। उन्हें वर्ष 1972 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।स्मरण आयोजन में संस्थापक प्रमोद जैन,पंडित के के व्यास,जगदीश चौरे,सुरेंद्र गीते,ओम पिल्ले,संदीप अंकिल,गणेश भावसार,योगेश गुजराती,कमल नागपाल,ओमप्रकाश बरोले,अशोक पारवानी,मनीष गुप्ता,महेंद्र कौरसिया,विपिन श्रीमाली,सुभाष मीणा और कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
30 सितंबर को खंडवा में निकलेगा मार्च ,होगा प्रदर्शन
30 सितंबर को खंडवा में निकलेगा मार्च ,होगा प्रदर्शन
अगली खबर (Next) »
चुनाव आयोग पर सवालों से घबराई भाजपा, प्रेसवार्ता कर सफाई देने में जुटी : कांग्रेस
चुनाव आयोग पर सवालों से घबराई भाजपा, प्रेसवार्ता कर सफाई देने में जुटी : कांग्रेस
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)