होम » India » 30 सितंबर को खंडवा में निकलेगा मार्च ,होगा प्रदर्शन

30 सितंबर को खंडवा में निकलेगा मार्च ,होगा प्रदर्शन

30 सितंबर को खंडवा में निकलेगा मार्च ,होगा प्रदर्शन

30 सितंबर को खंडवा में निकलेगा मार्च ,होगा प्रदर्शन

एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, गांधी भवन से घंटाघर तक निकलेगा पैदल मार्च

खंडवा। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
कांग्रेस ने दावा किया है कि पिछले 10 महीनों के दौरान चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के स्तर पर लिए गए कुछ निर्णयों को लेकर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराईं। इनमें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), नए मतदाताओं को जोड़ने, मतदाता सूची से नाम हटाने तथा चुनाव आयोग की आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण से जुड़े मुद्दे शामिल बताए गए हैं।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि 28 सितंबर सोमवार को सुबह 11 बजे भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अरेरा हिल्स स्थित निर्वाचन कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया और वहां ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। वहीं 30 सितंबर बुधवार को खंडवा जिला मुख्यालय पर दोपहर 3 बजे गांधी भवन से पैदल मार्च निकलेगा जो बॉम्बे बाजार,केवलराम पेट्रोल पंप से होते हुए घंटाघर पहुचेगा जहाँ चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि इस अवसर पर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-संगठनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे।
श्री रघुवंशी ने कांग्रेस ने सभी जिला एवं शहर इकाइयों से कार्यक्रम में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Stone pelting, tear gas and clashes with police: Why Ujjain is on the boil
Stone pelting, tear gas and clashes with police: Why Ujjain is on the boil
अगली खबर (Next) »
सद्भावना मंच ने लता मंगेशकर जयंती और महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर किया स्मरण*
सद्भावना मंच ने लता मंगेशकर जयंती और महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर किया स्मरण*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)