खंडवा के स्वर साधकों का ओंकारबाग मोरटक्का में हुआ सम्मान
एसपी अगम जैन, जिला न्यायाधीश दीपक चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारियों और तपस्वियों का गौरव सम्मान; निमाड़ से पहुंचे सैकड़ों समाजजन।
खंडवा/मोरटक्का
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, ओंकारबाग मोरटक्का के वार्षिक उत्सव में कलशाभिषेक, विद्वत सम्मान एवं स्वर साधना सम्मान, तपस्वी सम्मान समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। संपूर्ण निमाड़ के विभिन्न नगरों के सैकड़ों समाजजन शामिल हुए। कलशाभिषेक के दौरान विश्वशांति एवं विश्वकल्याण की भावना से शांति धारा की गई। जुलूस के बाद शाम को महाआरती एवं भक्ति संध्या हुई। समाजजनों ने भक्ति में सहभागिता की तथा 108 दीपकों से भगवान आदिनाथ की आरती की।
*प्रशासनिक अधिकारियों का गौरव सम्मान*
रायबहादुर सेठ ओंकारजी कस्तूरचंदजी धार्मिक एवं पारमार्थिक संस्था की ओर से खंडवा एसपी अगम जैन, जिला न्यायाधीश दीपक चौधरी मंडलेश्वर , सेवानिवृत्त डीएसपी डीके माला जैन इंदौर, वन परिक्षेत्राधिकारी सनावद श्रीमती सृष्टि जैन, बड़वाह एलआईसी मैनेजर दीपक गोधा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रीति जैन बड़वाह का सम्मान किया गया।
*सम्मान प्रेरणा का माध्यम बने : अगम जैन*
एसपी अगम जैन ने कहा कि जैन धर्म के अनुसार दशलक्षण धर्म में मान-सम्मान की अपेक्षा का त्याग करना चाहिए, लेकिन किसी व्यक्ति का सम्मान दूसरों के लिए प्रेरणा का माध्यम बन सकता है तो स्वीकार है। उन्होंने छतरपुर जिले में पदस्थापना के दौरान सिद्ध क्षेत्रों के निकट रहने और अब खंडवा जिले में सिद्धवरकूट तथा समीपवर्ती पावागिरि, ऊन एवं बावनगजा जैसे तीर्थों के निकट रहने का उल्लेख करते हुए निमाड़ को संस्कृति का समृद्ध क्षेत्र बताया ।
कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र जैन महावीर ने कहा कि युवा आईपीएस अधिकारी अगम जैन कर्तव्यनिष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। वे अपने दायित्वों के साथ जैन धर्म के नियमों का भी पालन करते हैं। जैन धर्म के रात्रि भोजन नहीं करने सहित अनेक धार्मिक नियमों का पालन करते हैं। ‘पुलिस की पाठशाला’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने समाज और युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया है।
संस्था अध्यक्ष अमित कुमार सिंह कासलीवाल ने स्वागत भाषण दिया। मंगलाचरण एवं पूजन संगीता पाटोदी ने कराया तथा स्वागत गीत प्रदीप पंचोलिया ने प्रस्तुत किया। संचालन राजेंद्र जैन महावीर ने किया। संस्था मंत्री आशीष चौधरी ने सभी अतिथियों एवं संपूर्ण निमाड़ से आए समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
“खंडवा के स्वर साधकों के हुआ सम्मान”
समाज के मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर खंडवा समाज के स्वर साधक कांतिलाल जैन,अक्षय जैनी,प्रेमांशु चौधरी,श्रीमती रानी नितिन जैन,श्रीमती वैशाली मिलन जैन,श्रीमती नीतू राजेश जैन,श्रीमती साधना वीरेंद्र जैन,श्रीमती भाग्यश्री सचिन जैन,अतुल जैन,कु प्रणाली जैन का स्वागत माला दुपट्टे एवं मोमेंटों के माध्यम से उपस्तिथ अतितिथियो एवं ट्रस्ट के पदधिकारियों द्वारा किया गया।इस अवसर पर खंडवा साहित्य जगत की महान हस्ती आलोक सेठी,राजमल जैन,प्रेमांशु जैन अधिवक्ता, पुष्पेंद्र जैन,राकेश जैन,श्रीमती कुमकुम जैन सहित अन्य भी उपस्थित थे।
