होम » India » डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर सद्भावना मंच ने किया भावपूर्ण स्मरण*

डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर सद्भावना मंच ने किया भावपूर्ण स्मरण*

*डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर सद्भावना मंच ने किया भावपूर्ण स्मरण*

*आर्थिक सुधारों के शिल्पकार और सादगी की मिसाल थे डॉ. सिंह….प्रमोद जैन*

खंडवा।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर सद्भावना मंच द्वारा माली कुआं स्थित कार्यालय में स्मरण सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने डॉ. सिंह के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह देश के उन विरले राजनेताओं में थे,जिनकी पहचान उनकी विद्वता, सादगी,शालीनता और आर्थिक समझ के लिए रही।विश्वप्रसिद्ध अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में देश की आर्थिक नीतियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए, जिनका भारतीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ा।उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी विशेषता उनकी गंभीरता, संयमित कार्यशैली और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता थी।उनका व्यक्तित्व भारतीय राजनीति और अर्थ जगत में लंबे समय तक प्रेरणा देता रहेगा।स्मरण सभा के दौरान उपस्थित संस्थापक प्रमोद जैन, रजनीकांत सावदास,जगदीश चौरे,देवेंद्र जैन,सुरेंद्र गीते,ओम पिल्ले,संदीप अंकिल,अनूप शर्मा,गणेश भावसार,योगेश गुजराती,मनोज जोशी,कमल नागपाल,जैकी रेवतानी,ओमप्रकाश बरोले,रजत सोहनी,अजय मंडलोई,धीरज नेगी,सुभाष मीणा,कैलाश पटेल आदि सदस्यों ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सिंह का जीवन ज्ञान, सादगी और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
लता मंगेशकर जयंती पर साधना सरगम की खंडवा में सुरमई प्रस्तुति*
लता मंगेशकर जयंती पर साधना सरगम की खंडवा में सुरमई प्रस्तुति*
अगली खबर (Next) »
आस्था, विश्वास के साथ हनुमान अंश फिल्म ने देश की जनता का दिल जीता, ,नेहा पंराजपे,
आस्था, विश्वास के साथ हनुमान अंश फिल्म ने देश की जनता का दिल जीता, ,नेहा पंराजपे,
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)