*लता मंगेशकर जयंती पर साधना सरगम की खंडवा में सुरमई प्रस्तुति*
खंडवा।महान गायिका भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सुरमई इंटरटेनमेंट द्वारा एक विशेष संगीतमयी प्रस्तुति का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
समाजसेवी कमल नागपाल और कार्यक्रम संयोजक गायक योगेश कुमार गदले ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 सितंबर सोमवार शाम 7:00 बजे से किशोर कुमार सभागृह सिविल लाइंस खंडवा में यह कार्यक्रम होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह रहेंगे, वहीं विशेष अतिथि के रूप में खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल,खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरे, और भाजपा नेता राजपाल सिंह राठौर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव करेंगी।इस कार्यक्रम में खंडवा, इंदौर और भोपाल के अनेक गायक कलाकार भी अपनी गीत प्रस्तुति देंगे।आयोजक समिति ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
