होम » India » ममता, पोषण और संस्कार के आंगन में पहुंचे मंत्री शाह।

ममता, पोषण और संस्कार के आंगन में पहुंचे मंत्री शाह।

ममता, पोषण और संस्कार के आंगन में पहुंचे मंत्री शाह।

मुहालखारी आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे मंत्री, बच्चों से किया संवाद; कार्यकर्ताओं के सेवा भाव को सराहा।

खंडवा/आशापुर। सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे ‘आंगन मिलन सेवा अभियान’ के तहत मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं हरसूद विधायक डॉ. कुंवर विजय शाह ने शनिवार को मुहालखारी के आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से केंद्र में संचालित गतिविधियों और बच्चों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के साथ खंडवा जिले में भी प्रधानमंत्री के सफलतम 25 वर्ष सेवा कार्य के पूर्ण होने पर उनके जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 सेवा प्रकल्पों पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं उसी कड़ी में आज जिले भर में आंगन मिलन सेवा अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ियों में कार्यक्रम आयोजित हुए, मंत्री श्री शाह मुहाल खारी ग्राम पहुंचे।
मंत्री शाह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए केवल पोषण और देखभाल का केंद्र नहीं हैं, बल्कि यहां उन्हें शिक्षा, संस्कार और मां की ममता जैसा स्नेह भी मिलता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों और उनके परिवारों के बीच सेवा का कार्य कर रही हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सेवा और समर्पण को सम्मान

मंत्री शाह ने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा अभियान’ के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवा भाव और सामाजिक योगदान को सम्मान देने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शुरुआती उम्र में शिक्षा, पोषण और संस्कार का मिलना महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी केंद्र इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समाज के जरूरतमंद और वंचित परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर भी काम कर रही हैं। उनके योगदान को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी है।

श्री शाह ने बच्चों से किया संवाद, पौधरोपण भी

आंगनबाड़ी केंद्र में मंत्री शाह ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और केंद्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में पूछा। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

मुहालखारी में हुआ स्वागत

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत मंत्री शाह मुहालखारी की आंगनबाड़ी भी पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका और अभियान के उद्देश्य पर बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर बच्चों और हितग्राहियों से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली।
मंत्री शाह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव तैयार हो रही है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति बेहतर हो, इसके लिए जमीनी स्तर पर निरंतर प्रयास जरूरी हैं। इस अवसर पर मंत्री श्री शाह के साथ संतोष सोनी, लालु पालवी, एसडीएम, तहसीलदार एवं डीपीओ भी उपस्थिति थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मोबाइल टावर की केबल काटकर चोरी करने वाले 02 आरोपी हुए गिरफ्तार*
मोबाइल टावर की केबल काटकर चोरी करने वाले 02 आरोपी हुए गिरफ्तार*
अगली खबर (Next) »
लता मंगेशकर जयंती पर साधना सरगम की खंडवा में सुरमई प्रस्तुति*
लता मंगेशकर जयंती पर साधना सरगम की खंडवा में सुरमई प्रस्तुति*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)