*मोबाइल टावर की केबल काटकर चोरी करने वाले 02 आरोपी हुए गिरफ्तार*
खंडवा//
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में माल-मुल्जिम की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली के निर्देशन में थाना नर्मदा नगर एवं चौकी पुनासा पुलिस ने मोबाइल टॉवर की केबल चोरी की वारदात का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार की जप्त गई।
घटना का विवरण
दिनांक 24.09.2026 को थाना नर्मदा नगर के ग्राम गुजरखेड़ी में एयरटेल मोबाइल टॉवर के तकनीशियन फरियादी छतर सिंह पिता मेहताब सिंह ने मोबाइल टॉवर की दो केबल किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी करने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज करायी जिससे थाना नर्मदा नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। अज्ञात माल-मुल्जिम की तलाश हेतु टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र एवं सायबर सेल की तकनीकी सहायता से संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उक्त दोनों आरोपियों एवं उनके एक अन्य साथी संजू पिता दौलत सिंह बामणिया द्वारा वारदात करना स्वीकार किया गया। जो घटना दिनांक से आरोपी संजू बामणिया फ़रार है।
पुलिस ने आरोपी—दिलीप पिता रामकृष्ण चौधरी उम्र 37 वर्ष एवं यशवंत पिता सुंदरलाल देवड़ा निवासीगण ग्राम डेडगांव थाना छिपावड़ जिला हरदा हाल मुकाम गणेश तलाई खंडवा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पुनासा में पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नर्मदा नगर निरीक्षक धीरेश धारीवाल, चौकी प्रभारी पुनासा उनि राजेन्द्र सयदे, प्र.आर. 413 अरविंद बालके, आर. 143 निलेश बामनिया, आर. 710 नन्हीलाल यादव, आर. 543 फजल मंसूरी, तथा सायबर सेल से प्र.आर. 480 जितेन्द्र राठौर, प्र.आर. 491 विक्रम वर्मा एवं प्र.आर. 294 सुनील लांडके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
